Kanye West Bianca Censori Banned: अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद चौंका देना वाला किस्सा सामने आया है। अब एक मशहूर सिंगर और रैपर को एक रेस्टोरेंट से बैन कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके साथ उनकी पत्नी की भी एंट्री पर बैन लगाया गया है। अब इस प्रतिबंध का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि जिनके साथ ये बड़ा विवाद हुआ है वो सेलिब्रिटी कपल कौन हैं?
किम कार्दशियन ने भारत में जीते सबके दिल
बात दें, यहां बात किम कार्दशियन (Kim Kardashian) के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेनसोरी की हो रही है। एक तरफ किम कार्दशियन अपनी खूबसूरती से इन दिनों पूरे भारत का दिल जीत रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant) की शादी में मेहमान बनकर आईं किम कार्दशियन इंडियन कपड़ों में जहां लाइमलाइट लूट रही थीं, वहीं, उनके पति और उनकी करंट वाइफ ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया जिसके बाद उनके कपड़ों ने मीडिया का अटेंशन ग्रैब कर लिया।
बियांका सेनसोरी के कपड़े देख रेस्टोरेंट ने किया बैन
दरअसल, बियांका सेनसोरी शनिवार को एक ब्रा से भी छोटा टॉप पहनकर अपने पति के साथ घूमती हुई नजर आईं। इसी छोटे से टॉप को पहनकर वो खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में पहुंच गईं। बियांका सेनसोरी के इन कपड़ों को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है जैसे शर्म और बॉडी छिपाने के लिए कपड़े दुनिया में बचे ही न हों। ऐसी हालत में वो स्थानीय बारबेक्यू रेस्तरां में पहुंची जिसके बाद रेस्तरां मालिकों ने इस कपल के अपने रेस्टोरेंट्स में एंट्री पर ही बैन लगा दिया।
यह भी पढ़ें: ‘मैडम चिल अभी डेब्यू बाकी है…’, सिक्योरिटी से लड़ते हुए वीडियो वायरल, जमकर ट्रोल हुईं Shanaya Kapoor
ब्रा स्टाइल टॉप बना मुसीबत
यानी कपड़ें अब कपल के लिए मुसीबत बन गए हैं। अब अगर वो उस जगह दोबारा खाना खाने जाना चाहें तो उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। अब बियांका सेनसोरी के इस विवादित ब्रा स्टाइल टॉप आउटफिट पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। साथ ही सभी लोग बियांका सेनसोरी के कपड़ें देख दंग रह गए हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
11 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
13 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
14 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
16 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
16 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
17 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines