Kill: हाल ही में सिनेमाघरों में फिल्म ‘किल’ रिलीज हुई है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म के एक्शन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की ये फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को भी पछाड़ रही है। जी हां, लोगों का कहना है कि फिल्म ‘किल’ ने ‘एनिमल’ के एक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और ये ‘भारत की सबसे हिंसक फिल्म’ में से एक है।
‘एनिमल’ भी पीछे
जब पिछले साल फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई, तो लोगों में इसका अलग ही क्रेज था। फिल्म के एक्शन को देखकर हर कोई इसका दीवाना हो गया। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म ‘किल’ ने ‘एनिमल’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अब भई जब ‘किल’ की टैग लाइन ही ‘इंडियाज मोस्ट वॉयलेंट फिल्म’ है, तो भला इसका कुछ अलग होना तो बनता ही है।
‘किल’ में क्या खास?
‘एनिमल’ में जहां पूरा एक्शन एक फिक्स जगह पर दिखाया गया है, तो ‘किल’ की सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म का पूरा खेल रेल की पटरियों पर दिखाया गया है। जी हां, ट्रेन की पटरी है और उस पर रेल सरपट दौड़ रही है और दौड़ती ट्रेन की बोगियों में जो एक्शन है, वो ‘एनिमल’ के खेल को भी बिगाड़ रहा है।
‘खच खच होता है’
कहा जा रहा था कि फिल्म ‘एनिमल’ में लबालब एक्शन भरा हुआ है, लेकिन ‘किल’ को इसकी भी बाप निकली। ‘किल’ के हर एक एक्शन को बेहद भयानक तरीके से दिखाया गया है। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की अगर बात करें तो इसमें ‘कुछ कुछ’ होता है जैसी फिल्मों के नाम आता है, लेकिन अगर हिंदी सिनेमा की फिल्म ‘किल’ की बात करें तो ये ‘खच खच होता है’ साउंड कर रही है।
कमाल कर रही फिल्म
अगर वॉयलेंट फिल्मों की बात की जाए, तो ‘किल’ सबको ‘किल’ कर रही है, क्योंकि ये सबकी बाप बनकर थिएटर्स में उतरी है। सिनेमाघरों में इन दिनों ‘किल’ का खूनी खेल चल रहा है। गौरतलब है कि ना तो इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन किया गया है और ना ही इसके बारे में कुछ ज्यादा कहा गया, लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में एंट्री करते ही धमाका कर दिया।
क्या है फिल्म की कहानी?
हिंदी सिनेमा की कोई फिल्म रिलीज हो और उसमें लव-स्टोरी का तड़का ना हो ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, जहां एक तरफ फिल्म में एक्शन का सैलाब आया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी प्यारी-सी लव स्टोरी भी दर्शकों का दिल जीत रही है, लेकिन मुद्दे की बात ये है कि जब फिल्म में लव स्टोरी है, तो एक्शन क्यों? और अगर एक्शन है तो लव स्टोरी क्यों?
एक्शन ही एक्शन
अब भई इसका सीधा-सा जवाब ये है कि अगर पूरी फिल्म में एक्शन है, तो उसमें लव का तड़का एक अलग ही फील देता है और अगर लव स्टोरी है, तो उसके लिए एक्शन होना फिल्म में छोंक का काम करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि ट्रेन में कुछ गुंड़े आते हैं, जिनकी मदद राघव जुयाल करते हैं। रेल में ये गुड़े कुछ ऐसा कर देते हैं, जो लक्ष्य के गुस्से को चरम पर ले आता है और फिर शुरू होता है असली एक्शन का खेल।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान या शिवानी कैसे लड़के से करेंगी शादी? जान लें दोनों की विश
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines