मुंबई: तंजानिया के इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) इन दिनों भारत आए हुए हैं। बॉलीवुड सॉन्ग्स पर अपने डांस स्टेप्स और लिपसिंक के जरिए लोकप्रियता हासिल कर चुके इंफ्लूएंसर को भारत में कई हिट शोज के मंच पर आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में वो सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में भी नजर आए, जहां उन्होंने शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) संग स्टेज पर परफॉर्म किया।
दरअसल, शो में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने सेलेब डांस रियलिटी शो का नया प्रोमो (Jhalak Dikhhla Jaa 10 promo) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul dances with Madhuri Dixit) को अपने हिंदी गाने से माधुरी दीक्षित को इंप्रेस करते हुए देखा जा सकता है।
अभी पढ़ें – Big Boss 16: साजिद खान की एंट्री पर फूटा मंदाना करीमी गुस्सा, एक्ट्रेस छोड़ी इंडस्ट्री
वीडियो की शुरुआत किली के बेहतरीन डांसिंग मूव्स से होती है, जो जजों को काफी प्रभावित करता है। तभी होस्ट मनीष पॉल उनसे पूछते हैं कि क्या वो हिंदी बोल सकते हैं? जिस पर किली ने जवाब दिया, ‘थोड़ी थोड़ी’। इसके आगे देखा जा सकता है कि किली माधुरी को अपनी फेवरेट बताते हुए उनके लिए गाने की इच्छा जाहिर करते हैं और फिल्म शेरशाह का ‘रातां लम्बियां’ गाना गाते हैं।
https://twitter.com/ColorsTV/status/1577878816986304512?ref_src=twsrc%5Etfw
कौन हैं किली पॉल?
किली पॉल तंजानिया के एक लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्हें बॉलीवुड गानों पर लिपसिंक करने की वजह से फेम मिला और उनके वीडियोज काफी वायरल होने लगे। कई सेलेब्स ने भी इनके वीडियोज को अपने अकाउंट पर शेयर किया। फिल्हाल किली के पास लगभग 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे।
खबर है कि अनु मलिक की बेटी अदा मलिक भी Jhalak Dikhhla Jaa 10 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए टीम में शामिल होंगी। ‘झलक दिखला जा 10’ को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो को माधुरी दीक्षित नेने, नोरा फतेही और करण जौहर जज कर रहे हैं। शो कलर्स पर हर वीकेंड रात 8 बजे प्रसारित होता है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines