Kiku Sharda Emotional Note After Parents Demise: अभी-अभी एंटरटेनमेंट जगत से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। टीवी का एक हंसता-मुस्कुराता चेहरा अब गम में डूबा हुआ नजर आ रहा है। जो सभी के जिंदगी में खुशी और हंसी के रंग भरता है और उसकी ही जिंदगी बेरंग हो गई है। टीवी के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) पर अब दुखों के पहाड़ टूट पड़े हैं। उन्होंने अब खुद अपने गम को दुनिया के सामने रख दिया है। एक्टर ने रिवील किया कि उनके माता और पिता का हाल ही में निधन हो गया है। हैरानी की बात तो ये है महज 2 महीने के अंदर ही कीकू शारदा (Kiku Sharda Parents Demise) ने अपने दोनों पेरेंट्स को खो दिया है।
कीकू शारदा हुए इमोशनल
अब एक्टर बुरी तरह से टूट चुके हैं। उनका इस वक्त क्या हाल है ये आप उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर खुद ही समझ जाएंगे। दरअसल, कुछ देर पहले कीकू शारदा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। कीकू ने अपने पेरेंट्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दुखों का फैंस के सामने बखान किया है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा जिसे पढ़ने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगे। कीकू ने इस नोट में अपने मां और पापा को याद किया है और उनसे सीखी अच्छी बातों का भी जिक्र किया।
नोट शेयर कर मां को किया याद
मां और पापा की तस्वीर शेयर करते हुए कीकू ने लिखा, ‘पिछले 2 महीनों के अंदर उन दोनों को खो दिया। मेरी मां और मेरे पापा। मां-आपकी बहुत याद आती है। मां, आपके बिना जिंदगी के बारे में कभी सोचा नहीं था। अब मेरे टीवी शो के बारे में मुझे फीडबैक कौन देगा, मुझे कौन बताएगा कि मैं कहां गलत जा रहा हूं और कहां सही, मेरी हर कामयाबी पर खुश कौन होगा और मेरे हर सेटबैक पर दुखी कौन होगा। केबीसी का एपिसोड देख कर मुझे कॉल कौन करेगा और बताएगा कि आज अमिताभ बच्चन ने क्या मजेदार किया। मुझे और बहुत कुछ सुनना था आप से, बहुत कुछ कहना था आप से, बहुत कुछ पूछना था आपसे, ये सब अब किस से?’
पिता के लिए लिखी खास बात
कीकू ने आगे लिखा, ‘पापा- आपको हमेशा इतना स्ट्रांग देखा, इतना कॉन्फिडेंट देखा, लाइफ को पूरी तरह एन्जॉय करते देखा। आपके पास अपने बच्चों और पोते-पोतियों के लिए बहुत सारे प्लान्स थे, आपके लिए परिवार सबसे ज़्यादा मायने रखता था। ‘पॉस्टिविटी’ इस तरह मैं आपको डिस्क्राइब करता हूं, मैंने कभी किसी को आपके जितना पॉजिटिव नहीं देखा। जिंदगी के सबसे बड़े डाउन फॉल में भी आपने हमेशा ब्राइट साइड देखी। बहुत सीखा आपसे और बहुत सीखना था आपसे। आप दोनों ने जाने में जल्दबाज़ी कर दी। थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं। आपने एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने का वादा किया था और आप साथ हैं। मिस यू मां और पा।’ अब उनके इस नोट पर फैंस और सेलिब्रिटीज भी दुख जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines