Kichcha Sudeep Emotional Post: एक्टर किच्चा सुदीप की मां का 20 अक्टूबर को निधन हुआ है। एक्टर मां को खोने के बाद बेहद भावुक हैं। कल शाम को मां के अंतिम संस्कार पर भी किच्चा सुदीप बिलख-बिलख कर रोते हुए नजर आए थे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) को गले से लगाकर किच्चा सुदीप बच्चों की तरह रो रहे थे और उनकी वो तस्वीरें देख फैंस की भी आंखों में आंसू आ गए। वहीं, अब एक्टर ने मां के निधन के एक दिन बाद अपना दर्द बयां किया है।
किच्चा सुदीप ने मां के नाम लिखा भावुक पोस्ट
किच्चा सुदीप ने अब एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे कुछ घंटों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। जिस मां ने प्यार से गले लगाकर उन्हें काम पर भेजा था वापस लौटने पर वो उन्हें देख तक नहीं पाए। अब ट्विटर पर किच्चा सुदीप ने बताया है कि कैसे इस वक्त वो महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मां, सबसे निष्पक्ष, प्यारी, माफ करने वाली और केयरिंग थीं, मेरी जिंदगी को महत्व दिया, सेलिब्रेट किया और हमेशा चेरिश किया। महत्वपूर्ण… क्योंकि वो एक इंसान के रूप में मेरे बगल में मेरी सच्ची भगवान थीं। सम्मानित… क्योंकि वो मेरा त्यौहार थीं। मेरी टीचर। मेरी सच्ची शुभचिंतक और मेरी पहली फैन। मेरे सबसे बुरे काम को भी प्यार करती थीं। चेरिश… क्योंकि वो अब सिर्फ एक खूबसूरत याद हैं।’
शूटिंग की वजह से नहीं देख पाए मां का आखिरी मैसेज
किच्चा ने आगे कहा, ‘इस समय में जिस दर्द में हूं उसे जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं इस खालीपन को स्वीकार करने में असमर्थ हूं और न ही जो कुछ हुआ है उसे स्वीकार कर पा रहा हूं। 24 घंटों में सब कुछ बदल गया। हर सुबह, मेरे फोन सबसे पहले उन्हीं के मैसेज से बजता था, सुबह करीब 5.30 बजे, मुझे शुभकामनाएं देते हुए, “गुड मॉर्निंग कांडा…”। मुझे उनका आखिरी मैसेज शुक्रवार, 18 अक्टूबर को मिला था। अगले दिन जब मैं बिग बॉस में था, तब मैं उनका मैसेज नहीं देख पाया। इतने सालों में पहली बार। मैंने उन्हें अपना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट भेजा और कॉल करके पूछना चाहता था कि क्या सब कुछ ठीक है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड की डिस्कशन ने सारा समय ले लिया और मेरे स्टेज पर जाने से ठीक पहले, मुझे एक कॉल आया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने तुरंत अपनी बहन को फोन किया जो अस्पताल में थी, डॉक्टरों से बात की और स्टेज पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब मैं मंच पर था, मेरे लोगों को मैसेज दिया गया कि उनकी हालत गंभीर है।’
मां को खोने के डर के बीच जारी रखी शूटिंग
किच्चा ने लिखा, ‘ये लाचारी मैंने पहली बार महसूस की। यहां मैं शनिवार का एपिसोड संभाल रहा हूं; कई मुद्दों से निपट रहा हूं और मेरे दिमाग में मां को लेकर डर है। अगर मैं अभी भी उस एपिसोड की शूटिंग को शांति से पूरा कर पाया हूं, तो मैं अपनी मां का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे उस काम को जारी रखना है जिसे मैंने सभी उथल-पुथल के बीच स्वीकार किया है। मैं शनिवार के एपिसोड की शूटिंग के बाद अस्पताल भागा और मेरे पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही मेरी मां को वेंटिलेटर पर रखा गया था। मैं अपनी मां को जब वो होश में थीं नहीं देख पाया। रविवार की सुबह उन्होंने हार मानने से पहले काफी संघर्ष किया।’
यह भी पढ़ें: Hina Khan ने क्यों की ‘आखिरी दिन’ की बात? कैंसर से जंग के बीच एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट देख घबराए फैंस
मौत से कुछ घंटों पहले मां ने कसकर लगाया था गले
एक्टर ने कहा, ‘बस कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे बदल सकता हूं। मुझे नहीं पता कि इस सच्चाई को कैसे स्वीकार करूं। मेरी मां, जिसने शूटिंग पर जाने से पहले मुझे इतना कसकर गले लगाया था, अगले कुछ घंटों में ही दुनिया से चली गई। ये एक कठोर सच है जिसे हमारे दिमाग और दिल में घुसने में समय लगेगा। मेरी मां एक महान आत्मा थीं और मैं उन्हें याद करूंगा। मेरी मां, मेरे जिंदगी का सबसे अनमोल मोती चली गई हैं। मुझे यकीन है कि वो ऐसी जगह होंगी जो शांति से भरी होगी। आराम करो अम्मा। मैं आपसे प्यार करता हूं और मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines