Kichcha Sudeep Mother Death: पॉपुलर एक्टर किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर ने आज अपनी मां को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। सुपरस्टार के सिर से अब मां का साया उठ गया। एक्टर की मां सरोजा संजीव (Saroja Sanjeev) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आज यानी रविवार 20 अक्टूबर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। एक्टर इस वक्त बेहद दुख में हैं। उनके घर मातम पसर गया है। किच्चा सुदीप की मां नहीं रहीं इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है।
नहीं रहीं किच्चा सुदीप की मां
बताया जा रहा है कि किच्चा सुदीप की मां उम्र संबंधी समस्याओं से गुजर रही थीं और इसी के चलते आज उन्होंने बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब एक्टर की मां के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जब सरोजा संजीव का पार्थिव शरीर जेपी नगर में उनके घर पहुंचेगा तो सभी अंतिम क्रिया शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल एक्टर के करीबी रिश्तेदार और चाहने वाले उनके घर पहुंच रहे हैं ताकि वो उनकी मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें इस दुनिया से विदाई दे सकें।
किच्चा सुदीप से छूटा मां का साथ
आपको बता दें, एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे। वो मां संग एक स्पेशल बांड शेयर करते थे। सोशल मीडिया पर भी इसकी झलक देखने को मिली थी। एक बार किच्चा सुदीप ने मदर्स डे के खास मौके पर मां संग एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी और उनके प्यार और सैक्रिफाइस के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया था। अब खुलकर मां पर प्यार बरसाने वाले इस एक्टर से उनका साथ हमेशा के लिए छूट गया है। ये वक्त एक्टर के लिए बेहद मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: क्या Sonam Kapoor ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत? शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा पोस्ट वायरल
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
अब कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार (DK Shivakumar) ने ट्वीट कर एक्टर की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘एक्टर श्री किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और प्रभु सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।’ अब एक्टर के करीबी और फैंस भी उनकी मां की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
11 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines