मां के निधन पर बिलख-बिलख कर रोए Kichcha Sudeep, सामने आई दिल तोड़ देने वाली तस्वीर

Kichcha Sudeep Mother Death: एक्टर किच्चा सुदीप की मां का निधन हो चुका है और अब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस दौरान एक्टर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।

Kichcha Sudeep Mother Death

Kichcha Sudeep Mother Death

Kichcha Sudeep Mother Death: मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव (Saroja Sanjeev) ने आज अपनी अंतिम सांस ली है। एक्टर की मां का बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में देहांत हो गया है। इस वक्त किच्चा सुदीप का बुरा हाल है। एक्टर खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। मां को खोने के गम में वो बुरी तरह से टूट गए हैं। अब उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो जाएंगे। अब मां के निधन के बाद एक्टर की फूट-फूटकर रोते हुए एक फोटो वायरल हो गई है।

विज्ञापन

मां के अंतिम संस्कार पर किच्चा सुदीप हुए बेकाबू

एक्टर किच्चा सुदीप अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और जब सभी लोग उनकी मां के अंतिम दर्शन करने और शोक व्यक्त करने आए तो उनके सामने ही वो रो पड़े। अपनी मां के पार्थिव शरीर को देख किच्चा सुदीप बेहद भावुक हो गए हैं। वो बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके मन की पीड़ा इन तस्वीरों में नजर आ रही है। वो नहीं देख रहे कि आसपास लोग हैं और कोई उनकी तस्वीरें निकाल रहा है। एक्टर तो पूरी तरह से मां को खोने के गम में डूबे हैं।

विज्ञापन

नहीं थम रहे एक्टर के आंसू

आपको बता दें, किच्चा सुदीप को श्रद्धांजलि देने फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और राजनीतिक नेता पहुंचे हैं। अब एक्टर उन्हें गले लगाकर अपना गम बता रहे हैं। सभी किच्चा को संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। दरअसल, एक्टर अपनी मां के बेहद करीब थे और उन्हें ही खोकर वो बिखर गए हैं। किच्चा सुदीप को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) को गले लगाकर रोते हुए देखा जा सकता है। उनका ये हाल देख अब फैंस का भी दिल टूट गया है।

विज्ञापन

फूट-फुटकर रो रहे किच्चा सुदीप

मां को खोने का दुख क्या होता है अब फैंस भी एक्टर को देख समझ गए हैं। सभी को इस वक्त किच्चा सुदीप की ही चिंता हो रही है। एक्टर जिस हाल में हैं वो देख हर कोई उन्हें सांत्वना दे रहा है। खैर इस जख्म को भरने में अभी काफी समय लगेगा। मां की जगह तो इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता और अब एक्टर को उनकी कमी हमेशा ही खेलने वाली है। दूसरी तरफ हर कोई किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव की आत्मा की शान्ति की दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ