Sanvi Sudeep: बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव (Saroja Sanjeev) का निधन हो गया था। मां के निधन से किच्चा सुदीप एकदम टूट गए। सोशल मीडिया पर सामने आई किच्चा की फोटोज ने भी हर किसी को परेशान कर दिया। मां के निधन पर किच्चा फूट-फूटकर रोए, जिससे एक्टर के फैंस और चाहने वाले भी परेशान हो गए। इस बीच अब किच्चा की बेटी का गुस्सा फूट पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो किच्चा की बेटी सानवी सुदीप इतना भड़क गई? आइए जानते हैं…
दादी के साथ शेयर की फोटो
दरअसल, दादी के निधन के बाद किच्चा की बेटी सानवी सुदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सानवी ने इसके कैप्शन में लिखा कि मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी। इतना ही इसके अगले पोस्ट में सानवी गुस्से से तमतमाई नजर आई। इस पोस्ट में उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है और अपना गुस्सा पैप्स पर दिखाया है।
Sanvi Sudeep
क्यों फूटा सानवी का गुस्सा?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सानवी ने लिखा कि आज मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल दिन था, मेरी दादी को खोना हमारे लिए बेहद दुख भरा है। मेरे घर के बाहर जमा हुए लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। हम शोक मनाने की कोशिश कर रहे थे और परेशान थे तो उन्होंने चेहरे पर कैमरे को तान दिया। मैं नहीं जानती कि कोई कितना ज्यादा अमानवीय हो सकता है। जब मेरे पिता अपनी मां के लिए रो रहे थे, तो लोग धक्का दे रहे थे और खींच रहे। हमें उन्हें अंतिम विदाई देने में बहुत परेशानी हो रही थी। मैं अपनी दादी को खोने से बेहद दुख में हूं, लेकिन इन सभी लोगों को केवल उस रील की परवाह थी, जो उन्हें शेयर करनी थी।
Sanvi Sudeep
मां के निधन पर फूट-फूटकर रोए किच्चा
गौरतलब है कि किच्चा अपनी मां और सानवी अपनी दादी के जाने से बेहद दुखी हैं। सामने आई फोटोज में किच्चा का दर्द और इस पोस्ट में सानवी का दर्द साफ झलक रहा है। अपने को खोने का दुख क्या होता है, ये तो वही जान सकता है, जिसके ऊपर ये बीती हो। बच्चे अपने दादा-दादी के ज्यादा करीब होते हैं, ऐसे में सानवी का अपनी दादी के लिए प्यार और उनका जाना उनके लिए किसी बड़े दुख से कम नहीं है। सभी सरोजा संजीव के लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Stree 2 से भी खतरनाक है Netflix की ये मूवी, सुपरनैचुरल के दीवानों को पसंद आएगी रियल कहानी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines