सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहली नजर में दिल दे बैठी थी सुपरस्टार की बेटी, एक्टर की शादी पर खूब रोईं

बॉलीवुड के चार्मिंग और हैंडसम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोग खूब पसंद करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का अपना फैनबेस है, जो उन्हें खूब प्यार देता है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि साउथ के एक एक्टर की बेटी सिड की कमाल की फैन थी।

Siddharth Malhotra, Saanvi

Siddharth Malhotra, Saanvi

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का अपना फैनबेस है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी चार्मिंग और हैंडसम हैं और यही वजह है कि आज भी वो ना जाने कितनी लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हो चुकी है और अब तो वो जल्दी ही पापा भी बनने वाले हैं, लेकिन सिड की एक फीमेल फैन ऐसी थी, जो उनके लिए 700 स्टोरीज शेयर कर चुकी है। ये कोई आम लड़की नहीं है बल्कि साउथ एक्टर की बेटी हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप की बेटी सान्वी ही वो फैन हैं, जिन्होंने ऐसा किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सान्वी ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा पर उन्हें बड़ा क्रश था। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि साल 2012 में जब फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आई थी, तो उन्होंने पहली बार सिड को देखा था और तभी से उन्हें सिड से प्यार हो गया था।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरीज करती थीं शेयर

इसके आगे सान्वी ने बताया कि जब साल 2023 में सिड और कियारा की शादी हुई थी, तो वो बेहद परेशान हो गई थी और खूब रोई भी थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सिड की फोटोज भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करती रहती थी और उन्हें हाईलाइट शेयर करती थी। एक टाइम ऐसा भी था जब सान्वी के पास सिड की करीब 700 स्टोरीज थीं। हालांकि, जब सिड की शादी हो गई, तो उन्होंने सारी फोटोज को डिलीट कर दिया।

जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं सिड-कियारा

इसके आगे सान्वी ने कहा कि अगर कभी भी लाइफ में वो एक्ट्रेस बनी और सिड ने उनकी प्रोफाइल देखी, तो उन्हें बहुत ही अजीब लगेगा। इसके आगे उन्होंने रिवील किया कि उन्होंने आज तक सिड और कियारा की शादी की वीडियो भी नहीं देखी है और उनके दोस्त उन्हें खूब चिढ़ाते भी थे। वहीं, अगर सिड और कियारा की बात करें तो कपल ने हाल ही में फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ