Siddharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड का स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 फरवरी को कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
शादी के बाद सिड-कियारा ने अपनी शादी के फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो लोगों को बहुत पसंद आए। इसके साथ ही बीते दिन कपल ने अपनी शादी के एक वीडियो किल्प को भी शेयर किया है, जिसमें सिड और कियारा किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं।
कियारा के मंगलसूत्र की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
इसके साथ ही वीडियो को देखकर हर किसी का दिल भर आया और लोगों ने इस वीडियो किल्प को भी बहुत प्यार दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिड ने कियारा को जो मंगलसूत्र पहनाया है, उसकी कीमत कितनी है? दरअसल, सिद्धार्थ ने पत्नी कियारा के मंगलसूत्र के लिए एक मोटी रकम चुकाई है, जिसकी कीमत जानकर सबसे होश उड़ जाएंगे।
Kiara Advanis mangalsutra
करोड़ो का है कियारा का मंगलसूत्र
बता दें कि कियारा के ब्राइडल लुक को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया, लेकिन मंगलसूत्र किसी और ने डिजाइन किया है। साथ ही इस मंगलसूत्र को बनाने के लिए सिद्धार्थ ने भी करोड़ों रुपए खर्च किए है। शादी में दोनों का लुक शाही था और दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थें। लेकिन कियारा के मंगलसूत्र ने लोगों का ध्यान खींचा है, जो बहुत ही महंगा और सुंदर है।
सब्यसाची मुखर्जी ने किया डिजाइन
बता दें कि कियारा का मंगलसूत्र मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से डिजाइन किया है, जो काफी अट्रैक्टिव और महंगा है। जब सिड और कियारा शादी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए तब लोगों की नजर उनके मंगलसूत्र पर पड़ी और सोने से बने इस मंगलसूत्र के बीच में एक बड़ा सा हीरा है, जिसे काले मोतियों में पिरोया गया है।
सिड ने कियारा के मंगलसूत्र के लिए खर्च किए दो करोड़
एक रिपोर्ट के मुताबिक सिड ने कियारा के मंगलसूत्र के लिए करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए है। इस मंगलसूत्र में कियारा भी बहुत सुंदर लग रही थी और इसकी झलक लोगों ने तब देखी जब शादी के बाद सिड-कियारा दिल्ली आए। साथ ही बता दें कि कियारा का ब्राइडल लुक भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। जिसमें कियारा किसी रानी से कम नहीं लग रही थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines