Kiara Advani-Sidharth Malhotra ने अपनी नन्ही लाडली की दिखाई पहली झलक, रखा यूनिक नाम; जानिए मतलब

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Daughter First Photo: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी लाडली बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी का काफी यूनिक नेम रखा है.

Kiara Advani Sidharth Malhotra shares Daughter first photo

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Daughter First Photo: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नन्ही लाडली की पहली झलक दिखाई है. अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए नाम भी रिवील किया है. कियारा और सिद्धार्थ की लाडली का नाम बेहद यूनिक है. सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ की लाडली की फोटो वायरल हो रही है.

विज्ञापन

रिवील किया बेटी का यूनिक नाम

कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. कपल ने अपने हाथों के साथ बेटी के पैर की फोटो शेयर की है. वहीं फोटो के कैप्शन में अपनी लाडली का नाम भी रिवील किया. कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी लाडली बिटिया का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दुआओं से निकलकर हमारी बाहों में आने वाली, हमारी राजकुमारी. सरायाह मल्होत्रा.’

विज्ञापन

क्या है सरायाह का मतलब? | Saraayah Meaning

कपल ने अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की बेटी से भी ज्यादा यूनिक रखा है. सरायाह नाम का मतलब है भगवान की प्रिंसेस. ये शब्द हिब्रू भाषा से लिया गया है. वहीं कपल ने जो फोटो शेयर की है अब उस पर कई सेलेब्स और कपल के फैंस कमेंट बॉक्स में प्यार जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही कियारा और सिद्धार्थ की लिटिल प्रिंसेस की फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

कब किया था बेटी का वेलकम?

बता दें कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी का वेलकम इसी साल 15 जुलाई को किया था. कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मम्मी-पापा बनने की गुड न्यूज फैंस को सुनाई थी. वहीं साल 2023 में कपल ने 7 फरवरी को शादी की थी. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपनी फैमिली और करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ