Kiara Advani Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के 2 साल बाद प्राउड पेरेंट्स बन चुके हैं। कपल को बेटी हुई है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों ने इसका ऐलान किया है। इस वक्त हर कोई इन न्यू पेरेंट्स को बधाई दे रहा है। वहीं, कियारा आडवाणी और उनकी बेबी गर्ल के बीच एक खास संयोग देखने को मिला है, जिसका कनेक्शन दोनों के बर्थडे से जुड़ा है। अब मां और बेटी एक ही महीने में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
एक ही महीने में आएगा मां और बेटी का बर्थडे
गजब की बात ये है कि कियारा आडवाणी और उनकी बेटी दोनों का ही जन्म एक ही महीने में हुआ है। दोनों अगले साल से एक ही महीने में अपना-अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। यानी जुलाई का महीना कियारा के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल होने वाला है। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिम्मेदारियां भी जुलाई में डबल हो जाएंगी। पहले वो सिर्फ कियारा आडवाणी का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए एफर्ट्स करते थे, लेकिन अब से उन्हें अपनी बेटी के लिए भी जुलाई में सरप्राइज प्लान करने होंगे।
जुलाई में आता है कियारा का भी बर्थडे
आपको बता दें, कियारा आडवाणी का बर्थडे 31 जुलाई को आता है और उन्होंने अपनी बेटी को जन्म भी जुलाई के महीने में ही दिया है। हालांकि, अभी तक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी के जन्म की सही तारीख सामने नहीं आई है। कई दिन पहले इन दोनों का अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सामने आया था। 15 जुलाई को खबर आई कि ये दोनों पेरेंट्स बन गए हैं, जबकि कपल ने पोस्ट आज यानी 16 जुलाई को शेयर किया है।
सिद्धार्थ को जुलाई में उठानी होगी डबल जिम्मेदारी
अब तारीख चाहे जो भी हो, लेकिन कियारा और उनकी बेटी का बर्थडे मंथ तो एक ही रहेगा। दोनों की बर्थडे पार्टी में कुछ ही दिन का फासला होगा। इस वक्त तो इन दोनों की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हैं। वहीं, जब इनकी लाडली का पहला बर्थडे आएगा तो जुलाई इनके लिए फिर से ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। दूसरी तरफ अब फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लाडली का चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
37 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines