हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बचपन की सहेलियां, एक टॉप एक्ट्रेस तो दूसरी बिजनेस वूमेन, क्या आपने पहचाना फोटो में दिख रहीं BFF को?

Guess Who In Viral Picture: इन दिनों सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें शेयर होना आम बात हो चुकी है। फैंस भी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाने में कई बार फेल हो जाते हैं। इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर दो BFF की है। क्या आप उन्हें पहचान सकते हैं?

विज्ञापन
Celebs Childhood Photo Viral

फिल्म इंडस्ट्री में अब तक ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें दोस्ती की अद्भुत मिसाल देखने को मिली है। हालांकि यह दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही है। रियल लाइफ में भी ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपनी दोस्ती को लेकर इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। आज हम आपके लिए बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो अपनी दोस्ती के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। बचपन की तस्वीर देखकर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कौन है? अगर नहीं तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं कि तस्वीर में दिखाई दे रही दोनों बच्चियां कौन हैं?

यह भी पढ़ें: जब Shreyas Iyer का दिल फैन को देखकर धड़का! Kapil Sharma के शो में किया जिक्र, सुनाया रोमांटिक किस्सा

बेस्ट फ्रेंड हैं कियारा और ईशा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दिख रही दोनों बच्चियां कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी हैं। जहां कियारा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं तो वहीं ईशा अंबानी अरबपति बिजनेस वूमेन हैं। कियारा और ईशा दोनों ही बेस्ट फ्रेंड हैं। उन्होंने न सिर्फ स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है, बल्कि अपना बचपन भी साथ में गुजारा है।

कियारा ने लिखा था खास नोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी की ये तस्वीर स्कूल टाइम की है। दोनों की दोस्ती इतनी खास है, कि इसकी चर्चा कई बार इंडस्ट्री में हो चुकी है। आपको बता दें कि जब कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी तब ईशा अंबानी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल होने पहुंची थी। वहीं साल 2018 में ईशा अंबानी की सगाई के मौके पर कियारा ने अपनी BFF के लिए खास इमोशनल नोट भी लिखा था जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई थी।

कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी को अक्सर ही इंटरव्यू के दौरान ईशा अंबानी को लेकर बात करते हुए देखा जा चुका है। एक बार कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट पहुंची एक्ट्रेस ने बताया था कि ईशा उनकर काफी क्लोज दोस्त हैं। दोनों का बचपन से ही एक-दूसरे के घर आना-जाना रहा है। कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें