Kiara Advani Viral Video: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं। वहीं, इसी साल कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी भी की है।
एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत ही अच्छे से मैनेज कर रही हैं। इस बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- RARKPK की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, ट्विनिंग करते दिखें आलिया-रणबीर
Kiara Advani का वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, बीते दिन यानी मंगलवार को कियारा आडवाणी ने इंडिया कॉटर वीक में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक के लिए रैंप वॉक किया था। इसके लिए एक्ट्रेस ने पिंक कलर का थाई हाई स्लिट लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रैंप वॉक करते हुए कियारा ने कुछ ऐसा किया कि एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सासू मां को फ्लाइंग किस करते नजर आई कियारा
बता दें कि जब कियारा आडवाणी रैंपवॉक कर रही थी तो एक्ट्रेस ने अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस दिया। इतना ही नहीं बल्कि उनकी सासू मां भी उन्हें किस देती नदर आई। सास बहू की ये बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है और इस पर सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इतना ही बल्कि एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
कियारा का एक और वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के बाद कियारा, सिद्धार्थ की मां से आकर मिलती हैं और दोनों एक-दूसरे को हग करती हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘परफेक्ट बहू।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘इन लॉज से बहुत अच्छा बिहेव करती है कियारा।’
कियारा आडवाणी वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म गेमचेंजर में नजर आने वाली है। वहीं, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines