Kiara Advani Pregnancy Glow: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अब पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने बीते दिन यानी 28 फरवरी को फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। जैसे ही सिड और कियारा ने ये पोस्ट शेयर किया, तो तुरंत ही वायरल हो गया और फैंस ने इस पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि, इस अनाउंसमेंट के बाद अब कियारा पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं कियारा
दरअसल, सोशल मीडिया पर कियारा के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग ही नूर देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस और यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया है और भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। सोशल मीडिया पर कियारा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
पैप्स ने दी बधाइयां
इंटरनेट पर कियारा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पैप्स एक्ट्रेस को बधाइयां भी दे रहे हैं। साथ ही कियारा भी पैपराजी को थैंक्स कर रही हैं। इसके अलावा अगर कियारा और सिड की बात करें तो साल 2023 फरवरी में कपल की शादी हुई थी। जी हां, कपल की शादी की फोटोज ने भी लोगों का खूब दिल जीता था और उन पर खूब कमेंट्स किए थे।
सिड और कियारा को मिलता है लोगों का प्यार
इसके अलावा अगर सिड और कियारा की बात करें तो दोनों ने साथ में फिल्मों में भी काम किया है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को ऑन और ऑफ स्क्रीन खूब पसंद आती है। हर कोई इस कपल पर खूब प्यार लुटाता है और दोनों की खूब तारीफ भी होती है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। सिड और कियारा का अपना अलग फैनबेस है, जो उन्हें बेहद प्यार करता है।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने क्यों डिलीट की राहा की तस्वीरें? क्या Priyanka Chopra की राह पर
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines