Kiara Advani fans predicted daughter: राजस्थान के जैसलमेर में दो साल पहले फरवरी में शादी के बंधन में बंधे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल फरवरी में ही फैंस को गुडन्यूज दी थी। प्रशंसकों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि उन्हें लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। 2025 मेट गाला में गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन किए विशेष गाउन में कियारा आडवाणी ने बेबी बंप दिखाया था।
Kiara Advani
मंगलवार रात यानि 15 जुलाई को कपल सिद्धार्थ और कियारा के बेबी गर्ल होने की खबर मिल गई थी, आज सुबह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया तो फैंस की बधाईयों का तांता लग गया। दिलचस्प बात यह है कि नेटिज़न्स ने हफ़्तों पहले ही इस जोड़े के बेटी होने की भविष्यवाणी कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Kiara Advani और उनकी बेटी के बीच निकला खास संयोग, ‘बर्थडे’ से है कनेक्शन
कियारा आडवाणी और उनकी बेटी के लिए जुलाई होगा बेहद खास। (Photo Credit- Instagram)
हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। खबूसूरत प्रतीकात्मक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा था, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।” सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पोस्ट चंद पल में वायरल हो गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस इसलिए भी ज्यादा खुश थे, क्योंकि उन्होंने पहले ही इस कपल के घर लक्ष्मी के आने की भविष्यवाणी कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Kiara-Sidharth Baby Girl: 13 घंटे बाद शेयर पोस्ट चंद सेकंड में वायरल, फैंस दे रहे बधाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। Photo Credit- Instagram
फादर्स डे पर कियारा ने किया था ये पोस्ट
फादर्स डे पर जब कियारा ने अपनी और सिद्धार्थ की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में कियारा की गोद भराई जैसी लग रही थी। तस्वीर के नीचे कमेंट में यूजर ने लिखा, “वाकई बहुत प्यारी। वह पूरी तरह से एक लड़की की मां लगती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे लगा कि बच्चा पैदा हुआ है और यह एक लड़की है? इसके बाद यह हलचल तब और बढ़ गई जब कियारा ने एक कॉफी मग की तस्वीर साझा की, जिस पर एक शेर और ‘शेर’ शब्द बना हुआ था। कप पर शेर शब्द को दिल वाले इमोजी से हाइलाइट करते हुए कियारा ने इसे ‘शेरनी’ में बदल दिया।
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors
सिड एक लड़की का पिता बनें
कियारा आडवाणी ने पोस्ट में एक स्टिकर भी लगाया जिस पर लिखा था ‘सिंह सीज़न’। इसे देखकर एक यूजर ने लिखा, “क्या सिंह सीज़न (जुलाई के अंत-अगस्त की शुरुआत) में उन्हें लड़की होगी?” एक अन्य कमेंट में लिखा था, “काश उनकी एक लड़की होती, मैं चाहता हूं कि सिड एक लड़की का पिता बनें। एक प्रशंसक ने भविष्यवाणी की, “कियारा को एक बच्ची होगी। हम कियारा और सिद्धार्थ को शुभकामनाएं देते हैं।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra और Kiara Advani के पेरेंट्स बनते ही वायरल हुआ ये पोस्ट, क्या है वरुण-आलिया से जुड़ा कनेक्शन?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines