Don 3 Lead Actress: हाल ही में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंट गया। एक तरफ कुछ लोग इस फिल्म के आने की खुशी मानते नजर आए। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में हुए बड़े बदलाव के बाद कुछ फैंस का गुस्सा भड़क उठा। ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट करने के मेकर्स के इस फैसले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई थी।
डॉन 3 की एक्ट्रेस को लेकर मिला हिंट
इसी बीच अब इस फिल्म को लेकर एक एहम जानकारी सामने आ रही है। डॉन 3 में लीड एक्टर कौन होगा ये तो सबको पता चल ही चुका है। लेकिन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। ऐसे में अब रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ा हिंट मिल गया है। ये तो साफ है कि जब फिल्म में हीरो रणवीर सिंह हैं तो उनकी हीरोइन भी कोई छोटी-मोटी एक्ट्रेस नहीं होने वाली। ऐसे में कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहे थे।
‘डॉन 3’ के लिए फाइनल हुई कियारा आडवाणी?
अब कहा जा रहा है कि ‘डॉन 3’ में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने कियारा आडवाणी से बात की है। शुक्रवार को एक्ट्रेस ‘डॉन 3’ के प्रोड्यसूर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट की गई थीं। उन्हें ‘डॉन 3’ के प्रोड्यसूर्स के ऑफिस के बाहर देखकर अब यही लग रहा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। यानी अब डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा की जगह नई रोमा कियारा आडवाणी हो सकती हैं। हालांकि, इस बारे में कियारा ने अभी तक चुप्पी बनाई हुई है।
एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल
सामने आए वीडियो में कियारा आडवाणी को सूट पहने बेहद सिंपल लुक में देखा गया था। वो इस दौरान हाथ हिलाते हुए पैपराजी को पोज देती नजर आईं। उनके चेहरे पर प्यारी-सी स्माइल भी दखने को मिली। अब उनके चेहरे पर ये मुस्कान देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ‘डॉन 3’ के प्रोड्यसूर्स के साथ उनकी मीटिंग काफी अच्छी रही। अब हो सकता है जल्द ही उनके फिल्म से जुड़ने का ऐलान कर दिया जाए। फैंस भी उसी दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उन्हें ‘डॉन 3’ की एक्ट्रेस का नाम पता चलेगा।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
43 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines