Kiara Advani Announce Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। कियारा ने पोस्ट में बताया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कियारा और सिद्धार्थ ने अपने हाथों में दो छोटे-छोटे मोजे थामे हुए हैं। इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बधाई दे रहे हैं।
दो साल बाद सुनाई गुड न्यूज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के दो साल बाद इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट..जल्द ही आ रहा है।’ बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को ग्रैंड शादी रचाई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की थी जिसमें उनकी शादी की झलकियां देखने को मिली थीं। इसके साथ ही कियारा ने मजेदार तरीके से सिद्धार्थ को विश किया था।
जाहिर है कि लंबे समय से गॉसिप गलियारों में चर्चा थी कि कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं। लंबे समय से वह पब्लिक प्लेस में नजर भी नहीं आ रही थीं। फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज को उनके साथ शेयर करेंगी। अब फैंस की ये ख्वाहिश पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: Farah Khan ने खोली मिस्टर फैजू के ‘सीक्रेट लव’ की पोल, बोलीं- जन्नत की सैर तो मैं…
फैंस दे रहे कपल को बधाई
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जब से इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है उसके बाद से फैंस कपल को बधाई देते नहीं थे रहे हैं। इस बीच कपल की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अंततः वे दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनने वाले हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जिंदगी की सबसे बड़ी खुश खबरी..भगवान आपका भला करे।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ मेरा दिन और भी बेहतर हो गया.. आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई और आप दोनों बहुत अच्छे माता-पिता बनेंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई और भगवान भला करे।’
सेलिब्रिटीज ने भी दी बधाई
उधर, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बधाई दे रहे हैं। सोनू सूद, ईशान खट्टर, एकता कपूर, शिबानी डांडेकर और रिया कपूर समेत कई स्टार्स ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है। बता दें कि कियारा आडवाणी के अलावा एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी प्रेग्नेंट हैं। उनके अलावा इशिता दत्ता ने भी कुछ दिन पहले अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
40 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines