Kiara-Sidharth Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वैसे तो कपल से जुड़ी ये गुड न्यूज बीती देर रात को ही आ गई थी। हालांकि कपल ने अब ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होनी शुरू हो गई है। फैंस भी सिड और कियारा को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
सिड और कियारा ने शेयर किया पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बेबी गर्ल की गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया बदल गई है। बेबी गर्ल का वेलकम करने के बाद हम सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला इमोजी, दिल और नजर वाला इमोजी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra और Kiara Advani के पेरेंट्स बनते ही वायरल हुआ ये पोस्ट, क्या है वरुण-आलिया से जुड़ा कनेक्शन?
चंद सेकंड में वायरल हुआ पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही चंद सेकंड में वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जाहिर है कि फैंस इंतजार कर रहे थे कि कपल कब बेबी गर्ल के जन्म पर कुछ शेयर करेगा। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी की थी। अब दो साल बाद उन्होंने बेबी गर्ल का वेलकम किया है।
फैंस भी दे रहे हैं बधाई
उधर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी में आई इस खुशी पर उनके चाहने वाले भी गदगद हैं। वह कपल को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छी खबर है! उम्मीद है मम्मी और बच्चा दोनों ठीक होंगे। पूरे परिवार को बधाई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई, आप बहुत अच्छे माता-पिता बनने वाले हैं। मेरा दिल बहुत भरा हुआ है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो!!! मां और बच्ची का जन्मदिन एक ही महीने में है!!! आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines