falseKhushi Mukherjee ने Micky Makeover पर किया पलटवार, Bigg Boss 19 के रूमर्ड कंटेस्टेंट का झगड़ा और गरमाया
Author: News24 हिंदी
2025-07-24 16:28:13
Khushi Mukherjee, Micky Makeover: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के बीच का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर वार-पलवटवार कर रहे हैं। हाल ही में मिकी ने खुशी पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वहीं, अब खुशी मुखर्जी ने भी इस वीडियो के जवाब में मिकी पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि खुशी ने मिकी को क्या कहा है?
मिकी मेकओवर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मिकी मेकओवर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खुशी मुखर्जी नजर आ रही हैं। वीडियो में खुशी कह रही हैं कि भाड़ में गया मिकी, मेरा लाइव इतना सस्ता नहीं है कि मैं मिकी के बारे में बात करूं, लेकिन आप पूछ रहे हैं, तो बता ही देती हूं चलो। लेंस पहनकर जो हॉस्पिटल में लेटा हुआ था, ओह माई गॉड कितना कोई फेक हो सकता है।
खुशी मुखर्जी ने मिकी पर किया पलटवार
वीडियो में खुशी ने आगे कहा कि कैसे मैंने दूसरी कॉपी कहा, नाम की तरह उसकी एक्टिंग भी दूसरी कॉपी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिकी ने भी इस पर कैप्शन लिखा है। मिकी ने अपने कैप्शन में लिखा कि वो मुझसे ऑब्सेस्ड, अपने लाइव में भी मेरी बातें कर रही है, हे भगवान। इसके साथ मिकी ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
‘द सोसाइटी’ में नजर आ रही खुशी मुखर्जी
वहीं, अगर खुशी मुखर्जी की बात करें तो उन्होंने भी अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खुशी ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि मजा आया आज के लाइव में? मुझे तो बहुत आया, आपको पता है कि इसके बारे में सबसे अच्छी बात ये थी कि मैं आप सभी से प्यार करती हूं और सभी मुझे और ज्यादा प्यार करते हैं। कल फिर आउंगी तब तक ‘द सोसाइटी’ देखें @jiohotstar.
जियोहॉस्टार पर स्ट्रीम हो रहा शो
खुशी ने अपने शो का प्रमोशन करते हुए अपने मन की बात लिखी है। बता दें कि खुशी मुखर्जी को इन दिनों मुनव्वर फारुकी के शो ‘द सोसाइटी’ में देखा जा रहा है। खुशी के इस शो को जियोहॉस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। बताते चलें कि पहले शो के चार एपिसोड रिलीज किए गए थे और इसके बाद 200 घंटे तक हर रोज इसका एक-एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Saiyaara से Aneet Padda के नाम एक और रिकॉर्ड, टॉप चार में कौन-कौन?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines