हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseKhushi Mukherjee को लगा 25 लाख का फटका, चोरी हुए एक्ट्रेस के गहने; किस पर है शक?

खुशी मुखर्जी के घर 25 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। (Photo Credit- Social Media)
विज्ञापन

Khushi Mukherjee Robbed: सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों के लिए अक्सर ट्रोल होने वाली मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस को लाखों का घाटा हो गया है। उनके घर पर चोरी हुई है और किसी ने उनके गहने साफ कर दिए हैं। खुशी मुखर्जी के 25 लाख रुपये के गहने चोरी होने की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने इस चोरी के बाद अपने घर पर काम करने वाली एक नौकरानी पर शक भी जाहिर किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि चोरी की घटना के बाद से वो नौकरानी फरार है।

खुशी मुखर्जी के घर पर हुई चोरी

हालांकि, एक्ट्रेस ने उसका नाम या फोटो शेयर नहीं की है। खुशी मुखर्जी चोरी होने के कारण बेहद दुख में हैं। उन्हें 25 लाख रुपये के गहनों की चोरी से ज्यादा तकलीफ इस बात से हो रही हैं कि किसी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। जिन पर एक्ट्रेस और उनके परिवार ने भरोसा किया वो गद्दार निकला। अब खुशी मुखर्जी का भरोसा टूट गया है और साथ ही उन्हें अपनी सेफ्टी की भी चिंता हो रही है। खुशी मुखर्जी के गहनों के साथ-साथ उनके विश्वास की भी चोरी हुई है। उन्होंने बताया है कि वो इस मामले में कानून की मदद ले रही हैं और बड़ा कदम उठा रही हैं।

नौकरानी पर है एक्ट्रेस का शक

खुशी मुखर्जी चोरी के मामले में पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवा रही हैं। बताया जा रहा है कि अब इस चोरी के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने नौकरानी को ढूंढना शुरू कर दिया है। जैसे ही वो पकड़ी जाएगी, तब सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। खुशी चाहती हैं कि चोर जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे इसकी सजा भी मिले। एक्ट्रेस का कहना है कि सजा मिलने के बाद चोर फ्यूचर में ऐसा करने से पहले 100 बार सोचेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इस सीजन की टीआरपी ने तोड़े रिकॉर्ड, क्या 19वां सीजन भी लिस्ट में होगा शामिल?

बोल्ड लुक्स के लिए हैं मशहूर

आपको बता दें, खुशी मुखर्जी ने चोरी वाले हादसे से पहले अपने अटपटे कपड़ों से सुर्खियां बटोरी थी। उन्हें छोटे और अश्लील कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस को न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा है। खुशी मुखर्जी ने मशहूर होने के लिए ये तरीका अपनाया है और वो वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola