Khushi Kapoor Vedang Raina Breakup: बॉलीवुड स्टार बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी खुशी कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार खुशी कपूर और बॉलीवुड एक्टर वेदांग रैना का ब्रेकअप हो गया है. 2 साल से ज्यादा तक चल रहे इस रिश्ते पर अब फुलस्टॉप लग गया है. हालांकि अभी तक खुशी कपूर और वेदांग रैना ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.
रिश्ता हुआ खत्म?
फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें दावा किया गया है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना का ब्रेकअप हो गया है. पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है और अब दोनों साथ नहीं हैं. हालांकि अभी तक दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है. वहीं खुशी और वेदांग ने भी अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप? एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद एक-दूसरे से हुए अलग!
2023 में आई थी डेटिंग की खबरें
वेदांग रैना और खुशी कपूर की डेटिंग की खबरें साल 2023 में सामने आई थीं. दोनों ने साथ में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों-शोरों पर वायरल हो गई थीं. वहीं दोनों को कई बार साथ में काम पार्टी करते देखा गया है. खुशी कपूर के बर्थडे पर एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वेदांग रैना उनके साथ ही थे और उनका पल-पल ध्यान रखते दिखाई दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: Yash के ‘Toxic’ टीजर में दिखी ये विदेशी एक्ट्रेस कौन? फैंस पूछ रहे सवाल
दोनों इन फिल्मों में कर चुके काम
बता दें वेदांग रैना और खुशी कपूर ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. वेदांग ने तो एक इंटरव्यू में कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. वहीं खुशी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने गले में एक नेकलेस पहना हुआ था, उस पर V और K लिखा था और बीच में दिल भी बना था. बता दें ‘द आर्चीज’ के बाद वेदांग आलिया भट्ट के साथ ‘जिगरा’ फिल्म में नजर आ चुके हैं. वहीं खुशी की बात करें तो ‘द आर्चीज’ के बाद ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ में काम कर चुकी हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines