Khushi Kapoor Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टारकिड हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। इस लिस्ट में एक नाम है खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का जिन्होंने बेशक बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन उनका नाम हर किसी की जुबान पर रहता है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज खुशी का बर्थडे है तो इस खास दिन पर सबसे पहले तो उन्हें हमारी टीम की ओर से हैप्पी बर्थडे (Khushi Kapoor Birthday) अब उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में जान लेते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से खुशी की खुशी में शामिल हो जाते हैं।
मां की मौत की खबर सुन हुईं बेसुध
खुशी कपूर के बारे में ये तो सभी जानते हैं कि वो वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन जाह्नवी ने भी हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली है। खुशी बहुत ही इमोशनल लड़की हैं, जब उन्हें अपनी मां की मौत की खबर मिली तो वो बुरी तरह से टूट गई थी। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया था कि वो अपने कमरे में थीं, और जैसे ही उनके पास मां की मौत की न्यूज आई तो उनका बुरा हाल हो गया था, लेकिन खुशी उस समय छोटी ही थी तो वो बहुत सहम गईं। उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से अपनी बहन को संभाला था।
यह भी पढ़ें: 11 साल के लिटिल अर्जुन बने लखपति, बिस्किट के सवाल पर अटकी गाड़ी, आप जानते हैं जवाब?
शाहरुख खान की बेटी संग किया डेब्यू
खुशी कपूर ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान संग फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म थिएटर पर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। नेटफ्लिक्स पर आई इस मूवी को लोगों ने पसंद भी किया लेकिन कुछ ने ये भी कहा कि अभी सभी स्टार्स को अपनी एक्टिंग में सुधार करने की भी जरूरत है।
खुशी कपूर वर्क फ्रंट
अब बात खुशी कपूर के काम की करें तो वो इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म नादानियां की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ भी किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, चौथे दिन किसका बजा डंका
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines