Khushi Kapoor: श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें जैसे ही सामने आई वो अपनी ड्रेस को लेकर चर्चाओं में आ गईं। खुशी कपूर वैसे तो बेहद हॉट लग रही हैं और उनके लुक में कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके एक चीज है तो शायद सोशल मीडिया यूजर्स को खटक सकती है। खुशी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सबका अटेंशन ग्रैब किया हुआ है।
खुशी कपूर की ड्रेस ने लूटी लाइमलाइट
आपको बता दें, खुशी हाल ही में अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की और पार्टी की ढेर सारी फोटोज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर दीं। दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं खुशी कपूर पार्टी में जिस ड्रेस को पहनकर पोज दे रही थीं वो उनकी खुद की नहीं थी। यानी खुशी ने ये ड्रेस मांगकर पहनी थी। अब उन्होंने किससे पार्टी के लिए ड्रेस उधार ली है? वो भी आपको सोशल मीडिया पर ही पता चल जाएगा।
किसकी ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंचीं खुशी?
दरअसल, खुशी कपूर ने ये ड्रेस अपनी बहन जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से उधार ली है। आपने पहले इस बोल्ड वन पीस शिमरी ड्रेस को जान्हवी कपूर को पहने हुए देखा होगा। इस ड्रेस में जान्हवी कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुकी हैं। अब बड़ी बहन की इसी ड्रेस को छोटी बहन ने एक पार्टी में रियूज किया है। कई मौकों पर ये दोनों बहने एक-दूसरों के कपड़ों में नजर आती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों को कई बार आउटफिट रिपीट करते हुए भी देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या Vivian Dsena और Chahat Pandey में होगी तकरार? बेड के चक्कर में हो सकती है ईगो की लड़ाई
दोनों के बीच चल रही तुलना
एक-दूसरे के अलावा जान्हवी और खुशी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के आउटफिट और गहने पहने हुए भी अक्सर खास मौकों पर दिख ही जाती हैं। मां के कपड़े और गहने पहनकर इनको लगता है जैसे उनका आशीर्वाद इनके साथ है। वहीं, अब खुशी को जान्हवी की ड्रेस में देखकर कुछ लोगों ने तो इनके बीच तुलना करनी भी शुरू कर दी है कि दोनों में से बेहतर कौन लग रहा है? इसके अलावा खुशी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने कमेंट सेक्शन को लिमिट किया हुआ है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines