सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस बार इस शो का 19वां सीजन आने वाला है और लोगों ने इसको लेकर अभी से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच अब सुनने में आया है कि खुशी दुबे को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन खुशी इन दिनों ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ में नजर आ रही हैं। अब फैंस ये सोच रहे हैं कि क्या बिग बॉस 19 के लिए खुशी इस शो को छोड़ देंगी?
खुशी दुबे को किया गया अप्रोच
दरअसल, biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ फेम खुशी दुबे को बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। खुशी दुबे ने इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि, इन दिनों खुशी ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ में नजर आ रही हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए उन्हें इस शो को छोड़ना होगा।
क्या ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ को कहेंगी अलविदा?
अब खुशी ने इस शो के ऑफर को रिजेक्ट नहीं किया है। ऐसे में ये देखना होगा कि क्या बिग बॉस के लिए वो शो को छोड़ देंगी। खुशी ने अभी इस पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है क्योंकि वो इस पर अभी विचार कर रही हैं। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 19’ को लेकर बज बनना शुरू हो गया है और मेकर्स भी इस साल के कंटेस्टेंट्स की तलाश करने में लगे हैं।
चित्रांशी और विक्रम को भी किया गया अप्रोच
खुशी दुबे के पहले सुनने में आया था कि इस शो के लिए चित्रांशी ध्यानी को भी अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी चित्रांशी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। चित्रांशी ध्यानी से पहले टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान का भी नाम सामने आया था। हालांकि, चौहान ने शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Kusha Kapila ने क्यों घटाया वजन? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किए कई बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines