Khushboo Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों नए विवाद में फंसी हुई हैं। हालांकि, खुशबू पाटनी साफ कर चुकी हैं कि उन्होंने जो भी कहा था उसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। इस बीच अब खुशबू पाटनी एक्शन मोड़ में नजर आ रही हैं। इसको लेकर खुशबू ने CyberDost I4C से एक्शन लेने के लिए भी कहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
खुशबू पाटनी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, खुशबू पाटनी ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में खुशबू ने एक यूजर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर की है। साथ ही पोस्ट में यूजर की फोटो भी शेयर की है। पोस्ट में इस यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट भी खुशबू ने शेयर किया है, जिसमें इस यूजर ने खुशबू पर गंदा कमेंट करते हुए, इंडियन आर्मी का नाम ना लेने की बात कही है।
प्रेमानंद महाराज के भक्तों ने दिखाया गुस्सा
इस पोस्ट में खुशबू ने लिखा कि SEXUAL EXPLICIT REMARKS और CyberDost I4C को टैग किया है। गौरतलब है कि खुशबू पाटनी ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के महिला पर विवादित कमेंट मामले में अपना रिएक्शन दिया था, जिसके बाद खुशबू को प्रेमानंद महाराज के भक्तों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस मामले पर भी खुशबू ने अपनी सफाई दे दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस तरह की झूठ खबरें ना फैलाएं और अगर कोई ये करता है तो वो इस पर कानूनी एक्शन लेंगी।
बैक टू नॉर्मल की बात
गौरतलब है कि खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बैक टू नॉर्मल की बात कही है। खुशबू ने पोस्ट में लिखा कि मेरे फॉलोअर्स मेरे लिए कल से परेशान हो गए हैं। आपकी बहन फौजी है, कभी नहीं भूलना और झूठी खबरें इस फौजन का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं लाखों पर भारी हूं। बैक टू नॉर्मल होते हैं और आज सिखेंगे एक्सरसाइज करते समय ब्रिथिंग पैटर्न कैसे करें। पोस्ट में खुशबू ने आगे लिखा कि हर स्थिति में आप लोगों ने मेरा साथ दिया है। इसलिए मैं आपका साथ कभी नहीं छोडूगी। मेरा प्यार मेरे देश और लोगों से कभी नहीं मिट सकता, सिर्फ मिटेगी तो फेक न्यूज।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में चलेगी ‘घरवालों की सरकार’, Salman Khan का प्रोमो वीडियो रिलीज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines