Khushalii Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशाली कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती है। खुशाली ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि कुछ ही दिनों पहले खुशाली कुमार की कजिन सिस्टर तिशा कुमार का निधन हुआ था, जिसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। इस बीच खुशाली का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है।
दुल्हन के लिबास में नजर आईं खुशाली कुमार
खुशाली कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशाली लाल रंग के सुर्ख जोड़े में नजर आ रही हैं। खुशाली के साथ इस वीडियो में मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं, जो उन्हें तैयार कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि #घुड़चड़ी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए खुशाली कुमार के शानदार ब्राइडल लहंगा लुक की एक झलक।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
खुशाली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि नाइस लुक। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। तीसरे यूजर ने कहा कि ये रंग आप पर अच्छा लग रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि खुशाली का ये पोस्ट भले ही फिल्म घुड़चड़ी का हो, लेकिन ये पोस्ट तब सामने आया है, जब खुशाली की कजिन सिस्टर तिशा कुमार के निधन को 20 दिन भी पूरी नहीं हुए हैं।
22 जुलाई को हुआ था तिशा का अंतिम संस्कार
जी हां, बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 22 जुलाई को अंतिम संस्कार हुआ था। उस दौरान खुशाली ने अपनी कजिन के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में खुशाली ने तिशा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हमारी प्यारी राजकुमारी तिशा, तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया।
तिशा को दुल्हन के लिबास में देखना चाहती थी खुशाली
खुशाली ने आगे लिखा था कि यह आपके जाने का समय नहीं था, हम आपको बढ़ते हुए देखना चाहते थे। आपको आपकी शादी के लिबाज में देखना चाहते थे। आपको इस तरह नहीं देखना चाहते थे। आप बहुत चली गई, मेरी छोटी बहन। वहीं, अब कजिन बहन के जाने के कुछ दिन बाद ही खुशाली खुद दुल्हन के लिबास में नजर आई हैं। हालांकि उनका ये लुक उनकी फिल्म से सामने आया है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस-कॉमेडियन Mitzi McCall का निधन, रुला कर चली गई सबको हंसाने वाली
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
24 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines