Khushalii Kumar Mobbed: पॉपुलर एक्ट्रेस खुशाली कुमार को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस के फैंस भी घबरा जाएंगे। मशहूर सिंगर तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) की बहन के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो भी घबरा गईं। खुशाली कुमार वीडियो में बुरी हालत में नजर आ रही हैं और ऐसा लग रहा जैसे वो अपने साथ हुई घटना के बाद सदमे में हैं।
बरेली में खुशाली कुमार के साथ हुई भयानक घटना
बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की बेटी को बरेली में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ‘घुड़चढ़ी’ (Ghudchadi) फेम एक्ट्रेस को बरेली में भारी भीड़ ने घेर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अचानक ही एक्ट्रेस खुशाली कुमार भीड़ में फंस गईं। एक्ट्रेस को देख लोग बेकाबू हो गए और सेट पर बवाल मच गया। बरेली में खुशाली कुमार शूटिंग कर रही थीं और सेट पर ही भीड़ जमा हो गई। जब मुश्किल बढ़ी तो एक्ट्रेस को बचाने के लिए पुलिस तक को आना पड़ा।
खुशाली कुमार को बचाने आई पुलिस
बताया जा रहा है कि लोकल पुलिस ने एक्ट्रेस खुशाली कुमार को सेट से रेस्क्यू किया है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के दौरान ही खुशाली कुमार भीड़ का शिकार हो गईं। भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सड़क पर चल रही हैं और उनके पीछे-पीछे कई पुलिस वाले भी आ रहे हैं। इस दौरान कुछ महिला कांस्टेबल भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद लोग उनके आगे-आगे चल रहे हैं। एक्ट्रेस इस दौरान काफी डरी-सहमी हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की सुरक्षा के लिए आम लोगों और मीडिया पर भी लगी रोक, उठाए गए सख्त कदम
एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई नजर आ रही हैं। वो घबराई हुई हैं, अब उनकी ये हालत कैसे हुई ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती हैं। अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन खुशाली कुमार को ऐसे हाल में देखकर उनके फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है। एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर हर कोई चिंतित है। अब खुशाली कुमार इतनी क्यों घबराई हैं हर कोई बस यही जानना चाहता है।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
7 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines