फराह खान की व्लॉगिंग को आज एक साल पूरा हो गया है। 1 ईयर एनिवर्सरी के मौके पर फराह खान के व्लॉग में ‘खिचड़ी’ की टीम नजर आई। इस एपिसोड में खूब मस्ती-मजाक हुआ और कई सारे खुलासे और अनाउंसमेंट भी हुईं। ‘खिचड़ी’ की जयश्री, हंसा, हिमांशु और बापू जी के साथ इसके डायरेक्टर आतिश कपाड़िया भी इस एपिसोड का हिस्सा बने। बातों-बातों में ‘खिचड़ी’ के एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया ने काफी बड़े खुलासे किए हैं।
‘खिचड़ी 3’ की हुई अनाउंसमेंट
कुकिंग करते हुए फराह खान ने जेडी मजीठिया पूछा ‘खिचड़ी’ पार्ट 3 आ रहा है या नहीं? तो फराह को जो जवाब मिला वो सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। जेडी मजीठिया ने रिवील करते हुए कहा, ‘साल 2027 में जब ‘खिचड़ी’ का 25वां साल होगा, तो हम लोग पार्ट 3 लाएंगे।’ यानी अभी फैंस को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का 2 साल और इंतजार करना होगा। हालांकि, उससे पहले उन्हें जल्द एक और गुड न्यूज मिल सकती है।
‘खिचड़ी’ की री-रिलीज को लेकर हुआ खुलासा
फराह खान के व्लॉग में जेडी मजीठिया एक और बड़ा अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने फराह से बात करते हुए आगे कहा, ‘अभी जैसे आपने पूछा ना, हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे, ‘खिचड़ी थ्री’। ‘खिचड़ी’ साल 2002 में पहली बार सीरियल के तौर शुरू हुआ था। अब हम 2027 में होंगे तो जबरदस्त खिचड़ी बनेगी। अभी 4 मई 2025 को वर्ल्ड लाफ्टर डे है, तो हम सोच रहे हैं कि अभी बहुत सारी फिल्म आप देख रहे होंगे री-रिलीज हो रही हैं। पहली वाली फिल्म ‘खिचड़ी’ उस दिन री-रिलीज हो जाए, हम उसके लिए कोशिश कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Abir Gulaal का गाना Khudaya Ishq रिलीज, Fawad Khan के लव एंथम पर क्या बोले फैंस?
फराह खान के कुक दिलीप को मिला ‘खिचड़ी 3’ का ऑफर
इसके अलावा व्लॉग में फराह खान के कुक दिलीप को भी ‘खिचड़ी 3’ का ऑफर मिला है। फराह ने अपने कुक दिलीप से पूछा ‘तू करेगा काम खिचड़ी में?’ दिलीप ने तुरंत कहा, ‘जी मैडम, पैसा ठीक देंगे तो करूंगा।’ ये सुनकर सभी हंस पड़े और फिल्म के डायरेक्टर आतिश कपाड़िया ने मजाक में कहा, ‘पैसा ठीक देंगे हम। आप ऐसे ही कहेंगे- ठीक ही है पैसा।’ इसके बाद फराह ने कहा, ‘पैसा भी चाहिए तेरे को? इतनी बड़ी फिल्म में काम करने को मिल रहा है तेरे को!’
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
24 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines