Khesari Lal Yadav Shocking Revelation: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री लगातार खबरों में छाई रहती है। जितनी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड इंडस्ट्री की है उसके करीब ही भोजपुरी इंडस्ट्री भी आती है। हां एक समय था जब इस इंडस्ट्री को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती थी। लेकिन अब समय पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। वहीं कुछ समय पहले खेसारी ने भी एक पॉडकास्ट में भोजपुरी एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की थी। आइए जान लेते हैं कि शादीशुदा होते हुए भी क्यों गर्लफ्रेंड रखते हैं भोजपुरी एक्टर।
दूध बेचकर बड़े हुए खेसारी
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव गए थे। उसमें शुभंकर ने खेसारी से कई सारे सवाल किए जिनका एक्टर ने बहुत ही अच्छे से जवाब दिया। इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ से प्रोफेशनल लाइफ तक की जर्नी लोगों के सामने आई। कई राज भी खुले जो शायद उनके फैंस नहीं जानते थे। खेसारी ने बताया कि वो बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं और उन्होंने अपने चाचा के साथ बचपन घर घर जाकर दूध बेचा है। इतनी गरीबी देखी की शादी में जाने के लिए नए कपड़े नहीं होते थे तो बड़े भाई की पुरानी पैंट को नाड़े से बांधकर शादी में जाते थे। उन्होंने बताया कि बहुत मेहनत के बाद आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT New Release:इस वीक रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज, Prime video पर दिखेंगे ‘कपिल शर्मा’
17 साल की उम्र में हुई शादी
खेसारी लाल यादव से जब उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया तो वो बोले कि उनके परिवार वालों ने 17 साल की उम्र में ही उनकी शादी कर दी थी। उस समय उन्हें प्यार का मतलब भी नहीं पता था। एक्टर ने अपने लव रिलेशन के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनकी लाइफ में काजल राघवानी से लेकर अक्षरा सिंह तक आए और फिर ब्रेकअप हुआ। एक्टर से जब पूछा कि ज्यादा दुख किससे रिश्ता टूटने पर हुआ तो खेसारी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों से वो प्यार करते थे और दोनों से अलग होने पर वो रोए हैं।
मैरिड होते हुए भी गर्लफ्रेंड क्यों रखते हैं भोजपुरी एक्टर
खेसारी लाल यादव ने वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए। लेकिन एक ने तो सभी को हैरान कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में सारे सुपरस्टार्स शादीशुदा होते हुए भी बाहर अफेयर चलाते हैं इसके पीछे की क्या वजह है? खेसारी ने हंसते हुए कहा कि शायद कम उम्र में शादी हो जाती है, क्योंकि उस समय प्यार का मतलब नहीं पता होता तो बाद में हो जाता है। जब सुंदर एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं तो वो अच्छी लग जाती हैं। हालांकि उन्होंने ये फनी अंदाज में कहा लेकिन कहीं न कहीं बात में दम तो था।
यह भी पढ़ें: मुझे खेसारी लाल यादव से जान का खतरा, इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री के 5 सनसनीखेज खुलासे
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines