Khesari Lal Yadav Latest Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बात हो और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता है? चाहें फिल्में हों या फिर गाने खेसारी अपनी एक्टिंग से धमाल मचा ही देते हैं। फिलहाल इन दिनों भोजपुरी स्टार एक अलग ही वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर भोजपुरी हसीना को ‘सॉरी-सॉरी’ कहते नहीं थक रहे। अब फैंस में इस बात की खलबली है कि आखिर पूरा मामला क्या है? तो चलिए जान ही लेते हैं।
यूट्यूब पर धमाल मचा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दरअसल, खेसारी लाल यादव का नया गाना है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम ‘सॉरी सॉरी सोना’ (Sona Sona Sona Song) है, जिसे रिलीज के बाद से अब तक 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को देखने के बाद एक्टर के फैंस भी काफी इम्प्रेस हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नशे की लत, करियर तबाह, 20 साल बेहाल, आधी उम्र निकली तो मिला ब्रेक, पहचाना कौन?
दोनों की केमिस्ट्री को फैंस कर रहे पसंद
बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये गाना ‘सॉरी सॉरी सोना’ खुद उनकी ही आवाज में रिलीज हुआ है। वहीं फीमेल वर्जन को आवाज दी है खुशी कक्कड़ ने। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं और उन्हें सॉरी सॉरी बोलकर मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे धड़ाधड़ कमेंट
गोलू गुलजार के डायरेक्शन में बने ‘सॉरी सॉरी सोना’ गाने के बोल मानु साहू ने लिखे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इतना एक्साइटेड हैं कि गाने पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘खेसारी लाल यादव ने कमाल कर दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘खेसारी लाल यादव का गाना हमेशा दिल को छू लेता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल बिल्कुल ऐसे हैं जैसे बॉलीवुड में शाहरुख खान।’
संबंधित खबरें
'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
24 mins agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
1 hr agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
2 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
3 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
4 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
5 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
6 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
7 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines