हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Khesari Lal Yadav का गाना 'पाव भर के सईया' इंटरनेट पर वायरल, मिले इतने व्यूज?

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Song: मेगास्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। गाने का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। फैंस जहां गाने की तारीफें करते नहीं थक रहे, वहीं खेसारी और श्रुति का डांस भी कमाल का है।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का फैंस में अपना अलग ही क्रेज रहता है और बात जब मेगास्टार खेसारी लाल यादव की हो, तो उनके गाना का हिट होना तो बनता है। हाल ही में खेसारी और शिवानी सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने का खुमार फैंस पर इस कदर चढ़ा कि इसने इंटरनेट पर बवाल ही काट दिया।

‘पाव भर के सईया’ ने मचाया धमाल

खेसारी लाल यादव और शिवानी सिंह का नया गाना ‘पाव भर के सईया’ इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए अभी चार दिन का ही समय हुआ है, लेकिन इसने खबर लिखे जाने तक 1.3M यानी 1,320,323 व्यूज हासिल कर लिए हैं। हर बार की तरह इस बार भी खेसारी का ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खेसारी और श्रुति का डांस

बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। गाने में खेसारी के संग श्रुति राव डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। साथ ही दोनों का ‘पाव भर’ का रोमांस इस गाने में जान डाल रहा है। फैंस गाने के मुरीद होते जा रहे हैं और जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये गाना तो हिट हो गया। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि क्या जबरदस्त सॉन्ग है भाई।

यूजर्स ने की तारीफ

तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या गजब का गाना है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि दिल खुश हो गया, 100 मिलियन पक्का। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस गाने के वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का भी अपना एक अलग ही जलवा है। सिंगर हमेशा ही अपने गानों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनकी आवाज के साथ उनका रोमांस किसी भी गाने में जान फूंक देता है।

यह भी पढ़ें- Abdu Rozik ने दिखाई होने वाली दुल्हन की पहली झलक, शेयर की रिंग सेरेमनी की फोटोज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें