हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Khesari Lal Yadav: 200 लीटर दूध, 5 लाख के सिक्के, खेसारी लाल यादव का 'नायक' के जैसे हुआ अभिषेक

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बिहार विधानसभा 2025 चुनाव को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने ‘नायक’ के अनिल कपूर वाला सीन री-क्रिएट किया है. उन्हें दूध से नहलाया गया है.

विज्ञापन
खेसारी लाल यादव. (Photo- GFX)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गलियारों में माहौल काफी गरम है. भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर्स इस बार चुनावी मैदान में हैं. खेसारी लाल यादव से लेकर ज्योति सिंह तक चुनाव लड़ रहे हैं. खेसारी लाल आरजेडी से छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं. वह आए दिन किसी ना किसी बयान की वजह से सुर्खियों में भी रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने बीते दिन ही अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ वाला सीन री-क्रिएट किया है. उन्हें दूध से नहलाया गया है. साथ ही सिक्कों के सात तौला गया है.

दरअसल, छपरा विधानसभा चुनाव 2025 के लिए खेसारी लाल जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. उनकी पत्नी चंदा देवी भी चुनाव प्रचार के लिए जा रही हैं. ऐसे में बीते दिन ही खेसारी लाल यादव ने नामांकन दाखिल करने के बाद चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद वह एक विवाह भवन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनका स्वागत किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ी Lokah Chapter 1 अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देखें फिल्म

विज्ञापन

200 लीटर दूध और 5 लाख के सिक्कों से तौला

चुनावी बिगुल के बीच प्रशंसकों ने ड्रम और बाल्टी में करीब 200 लीटर दूध लाकर उन पर उड़ेलना शुरू कर दिया, जिससे पूरा परिसर दूध-दूध हो गया. इतना ही नहीं, दूध स्नान के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें 5 लाख रुपए के सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया. भोजपुरी स्टार के लिए ये बड़े सम्मान से कम नहीं है. आपको बता दें कि किसी अभिनेता का सम्मान इस तरीके से साउथ में किया जाता है. जहां पर अक्सर देखने के लिए मिलता है कि रजनीकांत के फिल्म के पोस्टर्स को दूध से नहलाया जाता है. उन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं. ऐसे में अब खेसारी लाल को दूध से अभिषेक के बाद अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ की याद आ गई. इस मूवी में भी अनिल कपूर का भी दूध से अभिषेक किया जाता है. खेसारी लाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर की मां का हुआ निधन, ‘बाघा’ का इमोशनल पोस्ट वायरल

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव ने कहा- ‘एक साल में बर्खास्त कर देना’

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का चुनाव प्रचार के बीच से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर को कहते हुए देखा गया था कि अगर वो काम ना करें तो लोगों को पांच का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. वह पार्टी के एक साल में दरखास्त देकर बर्खास्त कर सकते हैं. भोजपुरी स्टार विकास के लिए केवल एक साल का वक्त मांगते हुए दिखे थे.

खेसारी लाल यादव का वीडियो

इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव ने छपरा की जनता से विकास का वादा किया और कहा कि वह धर्म और जाति की राजनीति नहीं करेंगे. उन्होंने साफ तौर से कहा कि वह हिंदी-मुस्लिम नहीं करेंगे. सिर्फ काम करेंगे. उन्होंने बिहार के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अभी तक असली विकास नहीं हुआ है. उन्होंने छपरा को विकास की राह पर ले जाने का संकल्प भी लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘उगीं हो दीनानाथ’ से ‘पहिले पहिल छठी मैया’ तक, ये हैं भोजपुरी के टॉप 5 छठ गीत, अपनी प्ले लिस्ट में करें शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola