Bhojpuri Song: 3 साल पुराने खेसारी लाल-अक्षरा सिंह के भोजपुरी सॉन्ग का जलवा बरकरार, 100 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

Khesari Lal Yadav Akshara Singh Pani Pani Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के भोजपुरी सॉन्ग का अब भी जलवा बरकरार है. इसे यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर भी नजर आए हैं.

Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Akshara Singh Bhojpuri Song

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का गाना वायरल. (youtube)

Khesari Lal Yadav Akshara Singh Pani Pani Song: भोजपुरी इंडस्ट्री ने हमें कई ऐसे दिए हैं, जिन्हें लोग सालों बाद भी भूल नहीं पाते. इन गानों को यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिलते हैं, जो दर्शाता है कि दर्शक इन्हें सुनना कितना पसंद करते हैं. गानों की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक सिमित नहीं होती है. आज हम आपको खेसारी लाल यादव के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज से तीन साल पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. आइए जानते हैं इस गाने के बारे में.

विज्ञापन

भोजपुरी सॉन्ग ‘पानी पानी’ 100 मिलियन व्यूज के पार

हम खेसारी लाल यादव के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘पानी पानी’ है. ये गाना 3 साल पहले ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह और बादशाह नजर आ रहे हैं. दर्शकों को खेसारी और अक्षरा की जोड़ी बेहद पसंद आई. व्यूज की बात करें तो यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 107 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. आपको बता दें, ये गाना खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने मिलकर गाया है.

विज्ञापन

यहां देखिए खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का भोजपुरी सॉन्ग

खेसारी लाल के इन गानों को मिले हैं मिलियन में व्यूज

खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर्स में से एक है, जिनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. उनके गानों पर आने वाले जबरदस्त व्यूज दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी को साबित करते हैं. ‘पानी पानी’ के अलावा उनके कई गाने ऐसे हैं, जिन पर यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस लिस्ट में ‘सज के सवर क’, ‘नथुनिया’, ‘पलंग सागवान के’, ‘तबला’ और ‘कमर डैमेज’ जैसे हिट गानों के नाम नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ