हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल यादव ने किया पलंग तोड़ रोमांस, गाने ने पार किए 25 करोड़ व्यूज

Palang Sagwan Ke Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘पलंग सागवान के’ साल 2022 में रिलीज हुआ था, अब इस गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री वाले इस गाने ने सोशल मीडिया पर 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं।

विज्ञापन
palang sagwan ke song.

Palang Sagwan Ke Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी। दोनों के गाने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देते हैं। इस बीच उनका एक पुराना गाना ‘पलंग सागवान के’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो ये गाना साल 2022 में रिलीज हुआ था, लेकिन फैंस पर इस गाने का जादू आज भी बरकरार है। आलम ये है कि इस गाने को यूट्यूब पर 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। गाने को मिले व्यूज से साफ है कि ‘पलंग सागवान के’ को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।

गाने में दोनों का है तगड़ा रोमांस

खेसारी लाल यादव, छोटे बाबा और इंदु सोनाली की आवाज में रिकॉर्ड किया गया गाना ‘पलंग सागवान के’ फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ फिल्म से लिया गया है, जिसमें खेसारी और आम्रपाली दुबे का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने में दोनों एक-दूसरे में इतना खोए हुए हैं कि क्या ही कहना। यूं तो फैंस को आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी काफी पसंद आती है, लेकिन ‘पलंग सागवान के’ गाना जब रिलीज हुआ तो खेसारी और आम्रपाली का रोमांस फैंस के दिल में उतर गया। इस पूरे गाने में दोनों ने भर-भरकर रोमांस का तड़का लगाया है।

गाने में आम्रपाली दुबे पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने हुए हैं, वहीं खेसारी ब्लू रंग की हुडी पहने हुए हैं। इस गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के एक चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसके लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने में प्यार करने और पलंग तोड़ने जैसी कई लाइन्स आपको सुनने को मिलेगीं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा

गौरतलब है कि भोजपुरी सुपरस्टार्स की फिल्में जितनी हिट होती हैं, उनके गाने भी उतने ही हिट होते हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव का कोई गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। फैंस के बीच उनका जलवा इस कदर का है, कि उनके गाने रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं। ऐसा ही जलवा इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और कल्लू अकेला समेत अन्य स्टार्स के गानों में भी देखने को मिलता है।

साल 2022 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को भी पसंद आती हैं। वहीं बात करें फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ की तो इस फिल्म में दोनों स्टार्स के अलावा रक्षा गुप्ता, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, अयाज खान, समर्थ चतुर्वेदी समेत कई स्टार्स हैं। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म तो बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन ‘पलंग सागवान के’ गाने का जलवा फैंस के सिर पर अब तक कायम है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola