हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंडप में फिल्म बैठे दिखे खेसारी और आम्रपाली, 'डोली सजा के रखना' का नया गाना आउट

विज्ञापन

मुंबई: खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की अपकमिंग फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का नया गाना ‘सेनुरवा’ (Senurwa) रिलीज हो गया है। फैंस कबसे उनके इस गाने की ताक में बैठे थे और अब आखिरकार वो इंतजार खत्म हो गया है। ऐसे में इधर गाना आउट हुआ नहीं कि उधर ताबड़तोड़ व्यूज मिलने शुरू हो गए हैं।

‘सेनुरवा’ गाना एक इमोशनल सॉन्ग है, जिसमें खेसारी लाल यादव के अपोजिट भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। वीडियो देख मालूम पड़ रहा है कि ये सॉन्ग एक इमोशन से भरा सैड सॉन्ग है। जिसमें खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे को मंडप में शादी करते हुए देखा जा सकता है। गाना इमोशनल है मगर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में आवाज दिया है प्रियंका सिंह ने और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक एस आर के म्यूजिक ने दिया है और इसी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को जारी भी किया गया है। कुछ ही घंटों में इस गाने को 3 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola