Khel Khel Mein OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए बीते कुछ साल फिल्मों के लिहाज से ठीक नहीं जा रहे हैं। बैक टू बैक उनकी फिल्में तो रिलीज हो रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इस साल 2024 में अक्षय कुमार की एक और फिल्म रिलीज हुई जिसमें उनके अलावा 6 अन्य बेहतरीन कलाकार थे, बावजूद ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई।
आप समझ गए होंगे कि हम ‘खेल खेल में’ की बात कर रहे हैं, जिसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं की। अब ‘खेल खेल में’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
कितना था फिल्म का बजट
अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को 15 अगस्त को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल और एमी विर्क जैसे स्टार्स हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का टोटल बजट करीब 100 करोड़ के आसपास था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ‘खेल खेल में’ अपनी लागत की आधी कमाई भी नहीं कर सकी।
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 10 फिल्में और सीरीज
क्यों फ्लॉप हुई खेल खेल में
दरअसल, फिल्म ‘खेल खेल में’ को ठीक उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म की धुंआधार कमाई के आगे अक्षय कुमार की फिल्म धुंधली पड़ गई।
मुदस्सर अजीज की इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी यही थी कि इसने सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से पंगा लिया। ऐसा ही कुछ हाल जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ का भी हुआ जिसे ‘स्त्री 2’ के साथ रिलीज किया गया। नतीजा ये हुआ कि दर्शकों पर ‘सिरकटे का आतंक’ छा गया जबकि ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ फ्लॉप हो गईं।
कहां देख सकेंगे फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को आप आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है, तो आप पूरे अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं। माना जा रहा है कि ‘खेल खेल में’ ओटीटी पर हिट साबित हो सकती है, क्योंकि इससे पहले कई फिल्मों ने सिनेमाघर में फ्लॉप होकर ओटीटी पर कमाल दिखाया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines