Khel Khel Mein: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अक्षय कुमार को बॉक्स आफिस पर इस फिल्म से बहुत आस थी, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और बुरी तरह पिट गई। हालांकि अब अगर फिल्म को ओटीटी पर देखा जाए तो ये ट्रेंडिंग में बनी हुई है। सवाल ये है कि अगर फिल्म में सब कुछ है तो फिर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हुई। आइए आपको बताते हैं कि सब कुछ होने के बाद भी फिल्म में क्या खामियां हैं?
‘खेल खेल में’ क्या खामियां?
किरदार मैच नहीं हुआ
इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है, लेकिन उनका कैरेक्टर लोगों को खुश करने में नाकामयाब रहा क्योंकि फिल्म में उन्हें अनावश्यक तौर पर अधिक उम्र में दिखाया गया। आपको कई बार ऐसा महसूस होगा कि अक्षय इससे बेहतर रोल निभा सकते थे, लेकिन फिर भी उन्हें ये कैरेक्टर दिया गया। हालांकि अपने हिसाब से उन्होंने एक्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
बेहतर कहानी पर कहां कमी?
जो फिल्म देखेगा और जिसने फिल्म देखी है उसको समझ आ जाएगा कि फिल्म की कहानी में कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर कहानी दमदार है तो कमी कहां है। कमी है फिल्म का तेजी से बढ़ना और कुछ कैरेक्टर का अच्छे से रोल प्ले ना करना। अक्षय की तरह अगर दूसरे लोगों ने भी अपने काम को सही से किया होता, तो फिल्म लोगों को इम्प्रेस कर सकती थी।
फरदीन का कैरेक्टर
ये तो सभी जानते हैं कि फरदीन खान लंबे समय के बाद पर्दे पर वापस आए हैं। इसके पहले फरदीन को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया थे। ऐसे में उन्हें फिल्म में जो किरदार दिया गया है वो उससे बेहतर कर सकते थे। फिल्म में फरदीन के रोल को कोई और भी निभा सकता था। हालांकि फरदीन ने अपने रोल को बेहद अच्छे से निभाया है और उन्होंने अपनी एक्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
फिल्म की एंडिंग
जितनी दमदार फिल्म की कहानी है उसके हिसाब से फिल्म की एंडिंग नहीं की गई। अगर आप फिल्म देखेंगे तो एकदम से फिल्म का खत्म हो जाना किसी को भी खटक सकता है। फिल्म की कहानी के हिसाब से इसकी एंडिंग और भी जबरदस्त की जा सकती थी और फिल्म की एंडिंग में आया नया ट्विस्ट भी लोगों को कुछ खटक सकता है, जो समझ के बाहर जाता है।
एमी विर्क की हिंदी
इस फिल्म में एमी ने बेहद शानदार एक्टिंग की है, लेकिन हिंदी की जब बात आती है, तो कहीं ना कहीं थोड़ी कमी जरूर नजर आती है, जिसे एमी पूरा करने से चूक गए हैं। हालांकि उनके किरदार और एक्टिंग को लोग पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के टीचर एरिक डिसूजा का निधन, कभी जाहिर की थी मिलने की इच्छा
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines