Ammy Virk: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर स्टार कास्ट काफी सीरियस है और सभी लोग अपनी अपकमिंग फिल्म की सफलता के लिए प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच अब एम्मी विर्क का एक बयान सामने आया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर का दावा है कि उन्होंने करोड़ों रुपए के ऑफर ठुकरा दिए हैं। उनके कुछ सिद्धांत हैं जिनके सामने उनके लिए पैसे भी मायने नहीं रखते।
एम्मी विर्क किन प्रोडक्ट्स को नहीं करेंगे प्रमोट?
एम्मी विर्क ने अब बताया है कि वो किस तरह का काम नहीं करना चाहते हैं और उसके पीछे वजह क्या है? दरअसल, अब एम्मी विर्क ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ प्रोडक्ट्स को लेकर खुलासा किया है जो वो कभी प्रमोट नहीं करना चाहते। एम्मी विर्क का कहना है कि वो पान मसाला जैसे प्रोडक्ट्स को कभी एंड्रोस नहीं करेंगे। चाहे फिर उसके बदले उन्हें कितना भी फेम या पैसा ही क्यों न मिल रहा हो। एम्मी विर्क अपने इस फैसले पर डटे हुए हैं और वो इज्जत के साथ ऐसी ऑपर्टूनिटी को ठुकरा देंगे।
आखिर एक्टर ने क्यों लिया ये फैसला?
उन्होंने अपने इस फैसले पर बात करते हुए आगे कहा कि वो पैसों और कामयाबी के लिए पान मसाला ऐड नहीं करेंगे। दरअसल, एक्टर अच्छे किरदार करना चाहते हैं और उनके लिए बस ऐसे ही रोल मायने रखते हैं। हालांकि, एम्मी विर्क जानते हैं कि इन सब से उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है, लेकिन उनका मानना है कि वो अपनी पगड़ी की वजह से इस इंडस्ट्री में हैं।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary होंगी गिरफ्तार? जारी हुए गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला?
एम्मी विर्क ने बताया इंडस्ट्री में आने का कारण
एम्मी विर्क ने साफ-साफ कहा है कि अगर पगड़ी न होती तो शायद वो भी यहां इंडस्ट्री में नहीं होते। सरदार होना ही उनका यहां होने का कारण है और इस पग को पहनने के बाद वो कभी भी ऐसा काम नहीं कर सकते जिससे दर्शकों की भावनाएं आहत हो। अब एम्मी विर्क का ये बयान बॉलीवुड के उन सेलेब्स पर कड़ा तंज है जो कुछ पैसों के लालच में इस तरह के प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines