Khatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। शो को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये 27 जुलाई से कलर्स टीवी पर रात 9 बजे दस्तक दे सकता है। दूसरी ओर मेकर्स की तरफ से लगातार सेलिब्रिटी को अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि प्रोड्यूसर बनिजय एशिया के हाथ पीछे खींचने के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर संकट के बादल मंडराने लगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि शायद इस साल रोहित शेट्टी का शो टीवी पर नहीं आएगा। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है, जो फैंस को राहत की सांस दे सकता है।
शो पर लेटेस्ट अपडेट क्या?
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस साल कैंसिल नहीं होगा। इसे बस कुछ समय के लिए टाला गया है। प्रोड्यूसर बनिजय एशिया (एंडेमोल) के पीछे हटने के बाद कलर्स टीवी शो के लिए नए प्रोड्यूसर की तलाश कर रहा है। इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मेकर्स नए प्रोड्यूसर के साथ जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन पर ऑफिशियल अपडेट शेयर करेंगे। फिलहाल तो मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।
दो महीने पहले हुई थी अनबन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कलर्स चैनल और प्रोड्यूसर बनिजय एशिया (एंडेमोल) के बीच में करीब दो महीने पहले अनबन हो गई थी। इस अनबन के बाद ही बनिजय एशिया और एंडेमोल ने कलर्स से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद न सिर्फ ‘खतरों के खिलाड़ी’ बल्कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ पर भी संकट के बादल छा गए। हालांकि इस अनबन पर अभी तक चैनल या होस्ट की ओर से कुछ भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: आपकी क्यों सुलग रही है..’ अनुराग कश्यप के CBFC पर भड़कने की वजह क्या?
ये सेलिब्रिटी आ सकते हैं नजर
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं। ‘बिग बॉस ताजा’ खबर की मानें तो ईशा मालवीय, खुशबू पटानी, अविनाश मिश्रा और बसीर अली को कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। हालांकि ऑफिशियल कुछ भी नहीं कहा गया है। इसके अलावा गौरव खन्ना, क्रुणाल आहूजा, सुरभि ज्योति, सिद्धार्थ निगम, गुल्की जोशी, चुम दरांग और दिग्विजय राठी के नाम सामने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines