रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस शो के लिए लगातार बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नाम कन्फर्म नहीं हुआ है। अभी सिर्फ एक्सपेक्टेड कंटेस्टंट्स की लिस्ट सामने आ रही हैं और जिन एक्टर्स को अप्रोच किया जा रहा है, उनके भी नामों का खुलासा हो रहा है। अब इस शो से जुड़ा खास अपडेट आया है। ‘बिग बॉस 13’ के पॉपुलर कंटेस्टेंट को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
पारस छाबड़ा को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर?
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज Bigg Boss Taza Khabar की रिपोर्ट के मुताबिक, अब मेकर्स ने पारस छाबड़ा को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया है। आपको बता दें, पारस ने ‘बिग बॉस’ में भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वो हर टास्क का तोड़ ढूंढ लेते थे। पारस लूपहोल ढूंढकर टास्क रद्द करवाने के लिए मशहूर थे। अब उनकी यही चतुराई ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी देखने को मिल सकती है।
3 साल से मेकर्स कर रहे पारस को अप्रोच
हालांकि, वहां टास्क रद्द नहीं होते। ऐसे में अगर पारस शो का हिस्सा बनते हैं, तो उन्हें टास्क जीतने पर फोकस करना होगा, ना कि टास्क को रद्द करवाने पर। आपको बता दें, पारस ने खुद अपने पॉडकास्ट में इस बात को कन्फर्म किया था कि उन्हें कई सीजन तक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वो हर बार इस शो को करने से इंकार कर देते हैं। इसका कारण उन्होंने अपना बढ़ा हुआ वजन बताया था।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट नहीं तो कौन है रणबीर कपूर की पहली पत्नी? एक्टर बोले- ‘मैं अभी तक नहीं मिला’
शो के मेकर्स से चल रही पारस की बात
वहीं, एक बार फिर मेकर्स ने पारस को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि एक्टर फिलहाल शो को लेकर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फैंस पारस को इस शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वैसे पारस ‘बिग बॉस 13’ में 10 लाख रुपये से भरा सूटकेस लेकर खुद ही शो से बाहर हो गए थे।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines