Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होते ही रोहिट शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की चर्चा शुरू हो गई है। वैसे तो शो के प्रीमियर में अभी वक्त है लेकिन मेकर्स ने नए सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार प्लस के शो ‘झनक’ में नजर आ रहे एक्टर कृषाल आहूजा को मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है। इस अपडेट के आने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जाहिर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ पिछले 14 साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। अब इसके नए सीजन का इंतजार किया जा रहा है।
क्या शो में हिस्सा लेंगे कृषाल?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि मेकर्स की तरफ से टीवी एक्टर कृषाल आहूजा को अप्रोच किया गया है। हालांकि कृषाल रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं इसपर उनकी या टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। अगर कृषाल आहूजा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए हामी भरते हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। जाहिर है कि सोशल मीडिया पर एक्टर की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor के Naagin 7 में कौन होगा ‘नागराज’? लिस्ट में 5 एक्टर्स के नाम शामिल
इस शो में आ रहे हैं नजर
फिलहाल कृषाल आहूजा स्टार प्लस के शो ‘झनक’ में अनिरुद्ध का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ये शो अपने प्रीमियर के बाद से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए था लेकिन पिछले साल शो की टीआरपी डगमगाती हुई दिखी। खबरें आई थीं कि मेकर्स ‘झनक’ में ट्विस्ट लाने के लिए लीप लाने जा रहे हैं। बाद में इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया। इस बात की पुष्टि खुद हिबा नवाब ने की थी, जो शो की लीड एक्ट्रेस हैं।
कब से ऑन एयर होगा शो?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की बात करें तो इसके ऑनएयर पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन इतना कंफर्म हो चुका है कि मेकर्स ने अगले सीजन के लिए अपनी कमर को कस लिया है। पिछले सीजन की बात करें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट,गश्मीर महाजनी, नियति फतनानी, कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे और निमृत कौर आहलूवालिया जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस शो के विनर करणवीर मेहरा बने थे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines