Khatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। शो से जुड़े अपडेट्स आए दिन सामने आते रहते हैं। अभी तक कई सेलिब्रिटीज के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें मेकर्स की तरफ से शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब शो की तारीख और समय को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ करीब 4 महीने बाद यानी 27 जुलाई, 2025 से शुरू होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि अभी तक किन-किन नामों को कंफर्म माना जा रहा है?
कहां और किस समय देगा दस्तक?
जाहिर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ पिछले 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। पिछला सीजन काफी हिट साबित हुआ था जिसमें करणवीर मेहरा विनर रहे थे। अब फैंस को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का बेसब्री से इंतजार है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक नया सीजन 27 जुलाई से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी लवर्स के लिए यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा जिसे आप अपने मन मुताबिक कभी भी देख सकते हैं।
इन सेलिब्रिटीज को किया गया अप्रोच
बीते दिन ‘बिग बॉस खबरी’ ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि ‘बिग बॉस 18’ फेम टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए फाइनल हो गए हैं। जाहिर है कि अविनाश का नाम पिछले काफी वक्त से सामने आ रहा था। उनके अलावा ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी कंफर्म बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा को पिछले सीजन के लिए भी मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया था लेकिन उस वक्त उन्होंने शो करने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें: CID के फैंस को झटका! 27 साल बाद ACP प्रद्युम्न का सफर होगा खत्म?
दिशा पाटनी की बहन को किया अप्रोच
इसके अलावा इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के मेकर्स ने दिशा पटानी की आर्मी बहन खुशबू पाटनी को शो के लिए अप्रोच किया है। जाहिर है कि जहां दिशा बॉलीवुड में अपना सिक्का चला रही हैं, वहीं उनकी बहन खुशबू ने अपने लिए बिलकुल ही अलग रास्ता चुना। वह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हालांकि खुशबू की तरफ से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को कंफर्म किया गया है या नहीं? इस पर अपडेट नहीं आया है।
एल्विश यादव ने किया मना
रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव पीठ में चोट की वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने भी इंस्टाग्राम लाइव पर पुष्टि की कि वह सीजन छोड़ रहे हैं। इस बीच जिनके नाम सामने आ रहे हैं उनमें चुम दरांग, अपूर्वा मुखीजा, धनश्री वर्मा, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, दिग्विजय राठी और पारस छाबड़ा का नाम सामने आ रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines