Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name Leak: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। हालांकि इस सीजन के खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से तू तू-मैं मैं देखने को मिल रही है, जो बिग बॉस वाला फील दे रहा है। यही वजह है कि शो की TRP भी काफी अच्छी जा रही है। पिछले हफ्ते नो एलिमिनेशन के बाद से 9 खिलाड़ी बचे हैं। इससे पहले केदार आशीष मेहरोत्रा और अदिति शर्मा का सफर शो से खत्म हो गया था।
बचे हुए इन खिलाड़ियों में खतरों से जीतकर विनर कौन बनेगा और टॉप 3 में पहुंचने वाले खिलाड़ी कौन होंगे इस पर अपडेट आ गया है। इसके साथ ही शो के फिनाले की डेट भी रिवील हो गई है।
शो दे रहा बिग बॉस वाला फील
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ अपने फिनाले की तरफ बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि शो की TRP अच्छी है लेकिन कई बार खिलाड़ियों के जबरदस्ती के झगड़ों से फैंस इरिटेट हो रहे हैं। कुछ लोगों ने शो को ट्रोल करते हुए आरोप लगाया कि मेकर्स जानबूझकर स्टंट शो को बिग बॉस बनाने में तुले हुए हैं।
बता दें कि अब शो में 9 खिलाड़ी गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा, निमृत कौर आहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती और नियति फतनानी बचे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पति से तलाक, इंडस्ट्री भी छूटी; बेटी की परवरिश के लिए एक्ट्रेस दर-बदर भटकने को मजबूर
ग्रैंड फिनाले पर आ रहा अपडेट
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फिनाले की डेट भी सामने आ गई है। फिनाले 15 सितंबर को बताया जा रहा है। हालांकि शो में अभी 9 खिलाड़ी बचे हैं, ऐसे में सिर्फ 2 हफ्ते के अंदर फिनाले होना मुश्किल माना जा रहा है।
जब तक मेकर्स अपनी ओर से फिनाले की ऑफिशियल डेट कंफर्म नहीं करते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।
क्या ये खिलाड़ी होगा विनर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, निमृत कौर आहलूवालिया और करणवीर मेहरा ही टिकट टू फिनाले जीतकर आगे बढ़ेंगे। इनमें से टॉप 3 खिलाड़ी कौन होंगे उनके नाम भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ टॉप 3 में अपनी जगह बनाएंगे। वहीं शो का विनर करणवीर मेहरा को बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines