Karan Veer Mehra Crush: ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) को अपना विजेता मिल चुका है। एक्टर करण वीर मेहरा ने खतरनाक स्टंट करके बाकी कंटेस्टेंट्स को धूल चटा दी और ट्रॉफी और विनर को मिलने वाला कैश और कार अपने नाम कर लिया। बाकी कंटेस्टेंट इतने मजबूत थे कि फैंस भी कशमकश में थे कि आखिर ये शो कौन जीतेगा। वहीं, करण वीर मेहरा ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अब उनका जो बयान सामने आया है वो आपको और भी ज्यादा चौंका सकता है।
करण वीर मेहरा को किस पर आया क्रश?
अब एक्टर करण वीर मेहरा ने रिवील किया है कि उन्हें एक आदमी पर क्रश है। आपने सही पढ़ा है, एक्टर को एक आदमी पर क्रश है, लड़की पर नहीं। अब वो कौन है करण वीर मेहरा ने उस शख्स के नाम का भी खुलासा कर दिया है। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए न सिर्फ अपनी जर्नी को लेकर बात की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने डर से छुटकारा पाया है, बल्कि ये भी रिवील किया उन्हें एक बहुत बड़ा मैन क्रश हुआ है। बता दें, करण वीर मेहरा को जिस शख्स पर क्रश आया है वो कोई और नहीं बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट यानी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हैं।
कैसी रही करण की ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जर्नी?
अब एक्टर उन्हें इतना पसंद करते हैं कि वो उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। करण ने कहा कि उनकी जर्नी बहुत खूबसूरत और मजेदार थी। उन्होंने बताया कि जब वो शो के लिए जा रहे थे तो खुद को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे कि वो अच्छा ही करेंगे। हालांकि, जब वो लोकेशन पर पहुंचे तो ये देखकर हैरान रह गए कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी कितने अच्छे से प्रिपेयर होकर आए हैं। ये देखकर वो नर्वस हो गए थे क्योंकि हर कोई शो जीतना चाहता था। एक्टर को सभी से बराबर कम्पटीशन महसूस हो रहा था।
यह भी पढ़ें: Govinda को गोली लगते ही Kashmera Shah पहुंची अस्पताल, ससुर को तकलीफ में देख भूलीं गिले शिकवे
रोहित शेट्टी की तारीफों के बांधे पुल
अपने क्रश को लेकर बात करते हुए करण ने कहा कि रोहित शेट्टी ने जो भी कहा, जो भी किया या नहीं किया वो सभी मेरे साथ रहा है। मुझे रोहित सर पर बहुत बड़ा क्रश है। मैं उन्हीं की तरह बनना चाहता हूं और मेरा एटीट्यूड भी उन्हीं की तरह है। रोहित शेट्टी ग्रेस और पेशेंस की प्रतिमूर्ति हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत रिस्पेक्ट है। अब उनका ये बयान बता रहा है कि वो इस शो के दौरान रोहित शेट्टी से कितने इम्प्रेस हुए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines