Karan Veer Mehra VS Asim Riaz: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) का ग्रैंड फिनाले भी हो चुका है और इस सीजन का विनर भी अनाउंस हो चुका है। बावजूद इसके शो को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आसिम रियाज ने शो में जो बवाल किया था अभी तक तो वो भी नहीं थमा कि उन्होंने शो के बाहर भी लड़ना और सामने से पंगे लेना शुरू कर दिया है। ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में भी आसिम रियाज आए दिन लड़ते-झगड़ते हुए नजर आते थे और सालों बाद भी कुछ बदलाव नजर नहीं आया है।
आसिम रियाज और करण वीर मेहरा फिर आए आमने-सामने
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में खूब ड्रामा होने के बाद अब भी आसिम रियाज का मन नहीं भरा और उन्होंने बीते दिन एक पोस्ट शेयर कर नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। आसिम ने अपने पोस्ट में न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि बिना नाम लिए ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर पर निशाना भी साध दिया। साथ ही उन्होंने विनर की बेइज्जती भी कर दी। आपको बता दें, रोहित शेट्टी के इस शो के विनर इस बार एक्टर करण वीर मेहरा बने हैं। आसिम उन्हें सोशल मीडिया पर बेइज्जत कर रहे हैं।
आसिम रियाज ने विनर को दी गाली
बीते दिन आसिम रियाज ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर गाली देते हुए लिखा था, ‘इस **** को मुझे बदनाम करना था ताकि ये दिखाया जा सके कि इस लूजर ने 40 साल की उम्र में आखिरकार अपनी जिंदगी में कुछ किया है।’ यहां उन्होंने सीधे-सीधे करण वीर मेहरा को लूजर कहकर उनसे पंगा ले लिया है। अब अपने इस अपमान पर एक्टर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने आसिम रियाज को मुंहतोड़ जवाब दिया है। करण वीर मेहरा का पोस्ट अब सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: गोली लगने पर Govinda से हुए सवाल-जवाब, एक्टर के बयान से मुंबई पुलिस नहीं है सहमत?
करण वीर मेहरा ने आसिम को दिया जवाब
करण वीर मेहरा ने अब आसिम रियाज के ट्वीट के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत ज्यादा स्टेरॉयड आपके दिमाग में घुस गया है, पक्का विनाश की उम्मीद करें…! मुझे नहीं लगता कि आपको ये समझने के लिए स्कूल में पढ़ाया गया था ‘Brah’।’ अब दोनों के बीच जो सोशल मीडिया वॉर चल रही है उस पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इनके बीच के तनाव को देखकर दोनों के फैंस भी इस झगड़े में कूद गए हैं। वहीं, अब करण वीर मेहरा का लेटेस्ट पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines