Khatron Ke Khiladi 14 Top 6 Finalist: खतरनाक स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ का 14वां सीजन जल्द ही टीवी और जियो सिनेमा पर लौटने वाला है। कुछ दिन पहले ही शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया था। प्रोमो रिलीज के बाद ही शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई थी। शो की रिलीज डेट भले ही सामने नहीं आई हो लेकिन कंटेस्टेंट्स जरूर शो खत्म होने के बाद इंडिया लौट आए हैं। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें जैकी श्रॉफ अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ को एयरपोर्ट लेने पहुंचे। शो की शूटिंग खत्म होने के साथ ही चर्चा है कि रोहित शेट्टी को अपने 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। तो देर किस बात की चलिए फटाफट देख लेते हैं कि शो में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्हें टॉप 6 फाइनलिस्ट बताया जा रहा है।
टॉप 6 में कौन-कौन से नाम?
आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग इस बार रोमानिया में हुई है। हाल ही में शो की शूटिंग पूरी हुई, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने रैप-अप पार्टी की। साथ ही केक काटते हुए डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसी के साथ शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी वरुण टॉक्स नाम के यूट्यूब चैनल ने इन नामों का खुलासा कर दिया है। टॉप 6 फाइनलिस्ट में शालीन भनोट, नियति फतनानी, करणवीर मेहरा, अभिषेक कुमार, सुमोना चक्रवर्ती और निमृत कौर अहलूवालिया के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Mirzapur 3 में आखिरी बार दिखेंगे कालीन भइया? इस ट्विस्ट से टूट जाएगा फैंस का दिल!
असीम रियाज को शो से निकाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से शिल्पा शिंदे पहले ही नॉमिनेट हो गईं थी। उनके अलावा भी कुछ नाम सामने आए थे, जिन्हें शो से एलिमिनेट होना पड़ा था। वहीं असीम रियाज को खुद रोहित शेट्टी ने शो से बाहर कर दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया कि शूटिंग के दौरान असीम और अभिषेक कुमार के बीच काफी बहस हो गई थी। इसके बाद असीम रियाज को शो से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि इन खबरों की ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है।
इस बार ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर
गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं बात जब रोहित शेट्टी के स्टाइल में स्टंट करने की हो तो फिर क्या ही कहना। अब फैंस भी इस इंतजार में हैं कि शो टीवी और जियो सिनेमा पर कब से ऑन एयर किया जाएगा? बता दें कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, आशीष मेहरोत्रा, कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, अदिति शर्मा, करण वीर मेहरा, निमृत कौर अहलूवालिया, गश्मीर महाजनी, सुमोना चक्रवर्ती और शालीन भनोट नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines