Khatron Ke Khiladi 14 Top 5 Finalist: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ अपने फिनाले से बस एक कदम दूर है। अगले हफ्ते शो को अपना विनर मिल जाएगा। जाहिर है कि हर बार के मुकाबले इस बार खतरों का ये खेल काफी जल्दी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अब दर्शकों की नजरें भी उस खिलाड़ी पर टिकी हुई हैं, जो बाकी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देकर विनर की ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। बीते हफ्ते में जैसा कि देखा गया था कि करणवीर मेहरा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया था।
वहीं बीते दिन आए एपिसोड में शालीन भनोट ने उन्हें ज्वॉइन किया। इस तरह शो को पहले टॉप 2 फाइनलिस्ट मिले। हालांकि एपिसोड के आखिरी तक खतरों के खिलाड़ी 14 को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए, जबकि 3 खिलाड़ियों का विनर बनने का सपना टूट गया। आइए जानते हैं कि टॉप 5 में किस-किस खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाई?
इन 3 खिलाड़ियों का टूटा सपना
आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 के सेमी फिनाले में कुल 8 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई थी। इनमें शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, निमृत कौर आहलुवालिया, कृष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी और करणवीर मेहरा थे।
हालांकि शनिवार रात आए एपिसोड में शालीन भनोट टिकट टू फिनाले जीतकर दूसरे फाइनलिस्ट बन गए। इसके बाद बचे 7 खिलाड़ियों में सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने फाइनल्स में अपनी जगह बनाई, जबकि 3 लोग गेम से बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगी ‘पिशाचिनी’ की एंट्री! इस हैंडसम हंक का नाम भी हुआ कंफर्म
इन 3 के बीच में हुई कड़ी टक्कर
पहले सभी खिलाड़ियों के बीच हुई टक्कर में गश्मीर महाजनी ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। वहीं नियति फतनानी और निमृत कौर आहलुवालिया बाहर हो गईं। उसके बाद सुमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ और निमृत ने इलेक्ट्रिक स्टंट परफॉर्म किया जिसमें अभिषेक कुमार ने टॉप 4 फाइनलिस्ट बनने का दम दिखाया। वहीं कम नंबर मिलने से सुमोना बाहर हो गईं।
ये खिलाड़ी बने टॉप 5 फाइनलिस्ट
इसके बाद आखिरी स्टंट निमृत कौर आहलुवालिया और कृष्णा श्रॉफ के बीच में परफॉर्म किया गया जो अंडर वाटर स्टंट था। इस स्टंट में निमृत ने जहां 4 मिनट और 3 सेकेंड लिए स्टंट को परफॉर्म करने में तो वहीं कृष्णा ने पूरा स्टंट सिर्फ 1 मिनट 52 सेकेंड में पूरा कर दिया। इस तरह से पांचवीं फाइनलिस्ट कृष्णा बन गईं।
इस तरह से टॉप 5 फाइनलिस्ट में कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट और करणवीर मेहरा ने अपनी जगह बनाई। अब अगले हफ्ते इन पांचों में से कोई एक खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines