Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestants: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ अब बहुत जल्द कलर्स चैनल पर आने वाला है। शो के प्रोमो आ चुके हैं। इस शो से जुड़ी कई जानकारियां भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। शो की शूटिंग रोमानिया में पूरी हो चुकी है। अब इस शो का ग्रैंड फिनाले भारत में शूट होना है। ऐसे में 3 कंटेस्टेट्स का नाम आ गया है जिन्होंने इस शो में टॉप 3 में जगह बनाई है यानी उन तीनों में से ही एक कंटेस्टेंट शो को जीतेगा। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो 3 कंटेस्टेंट्स जिनमें से एक बनेगा इस सीजन का विनर।
1. करणवीर मेहरा
खबरें हैं कि टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अपने हार्ड वर्क के दम पर टॉप 3 में जगह बना लगी है। करणवीर लंबे समय से टीवी की दुनिया में अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। अब करणवीर ने इस शो में खतरनाक स्टंट के जरिए भी अपने फैंस को काफी इंप्रेस किया है। खबरें हैं कि करणवीर मेहरा ने सीधा टिकट टू फिनाले जीतकर अपनी टॉप 5 में जगह बनाई थी, जिसके बाद अब खबर आ रही हैं कि वो टॉप 3 में भी शामिल हो गए हैं।
Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Contestants
2. गश्मीर महाजनी
गश्मीर महाजनी को अब तक आपने हिंदी और मराठी में एक्टिंग करते हुए देखा है। वो आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी शो ‘इमली’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद गश्मीर ने ओटीटी शो ‘गुनाह’ पर भी काफी धूम मचाई। उनके इस शो में भी ऑडियंस ने उन्हें काफी पसंद किया। अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी गश्मीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने टॉप 3 में जगह बना ली है, जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा प्राउड फील कर रहे हैं।
3. कृष्णा श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अपनी फिटनेस और स्ट्रैंथ के लिए जानी जाती हैं। इस शो का ऑफर कृष्णा को बहुत पहले से ही मिल रहा था। ऐसे में इस बार उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ करने को हां कर दिया। खबरों की मानें तो कृष्णा ने भी इस शो में काफी इंप्रेस किया है और रोहित शेट्टी उनके स्टंट्स से काफी खुश नजर आए। कृष्णा श्रॉफ भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
15 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
16 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines