Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रहा है। शो भले ही स्टंट का हो लेकिन जो कंटेस्टेंट्स आए हैं वो बिग बॉस वाला फील जरूर दे रहे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स वो होते हैं, जो या पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हों या फिर बाद में हिस्सा बनें। टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जो ‘बिग बॉस 11’ की विनर रह चुकी हैं, उन्होंने इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और खतरों से खेला। हालांकि शो में उनकी जर्नी सिर्फ दूसरे हफ्ते तक ही सीमित रही और उन्हें बीते दिन शो से इविक्ट होना पड़ा। हालांकि इविक्शन से पहले शिल्पा शिंदे को एक भयानक खतरे का सामना करना पड़ा जो बिल्कुल मौत से सामना कराने के जैसा था।
स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा
शो के दौरान डेंजर जोन में आए कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर आहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती और केदार आशीष मेहरोत्रा को हेड-ऑन स्टंट करना था। इस दौरान सभी को एक स्पिनिंग पाइप पर रस्सी के सहारे खड़ा होना था और अपना बैलेंस बनाकर रखना था। उनके ऊपर से कीड़े-मकोड़े और गंदा पानी गिर रहा था। सभी कंटेस्टेंट्स के गले में सांप को लटकाया गया। इस दौरान ऊपर से गिर रहे डिस्क को कलेक्ट करना था।
गले में बुरी तरह से लिपटा सांप
स्टंट के दौरान शिल्पा शिंदे के गले में लटका हुआ सांप अचानक उनके गले में लिपट गया। सांप ने शिल्पा के गले को इतनी बुरी तरह से जकड़ लिया कि उनका गला पूरी तरह से चोक हो गया। यहां तक कि शिल्पा की सांस तक अटकने लगी जिसकी वजह से एक्ट्रेस हांफने लगीं। उनकी हालत इस तरह से हो गई कि वो बोल तक नहीं पा रही थीं। सांप ने उनका गला पूरी तरह से घोंट दिया था। जैसे ही रोहित शेट्टी ने उन्हें देखा तो स्टंट को तुरंत रोका जिसके बाद सांप को शिल्पा के गले से बाहर निकाला गया।
शो से होना पड़ गया एलिमिनेट
शिल्पा शिंदे ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता चला कि आखिर मेरे साथ हुआ क्या था, मैं बिल्कुल ब्लैंक हो चुकी थी।’ हालांकि शिल्पा ने अपने स्टंट को जारी रखा लेकिन स्टंट को पूरा नहीं करने की वजह से शिल्पा को एलिमिनेशन स्टंट में जाना पड़ा। यहां भी स्टंट करने के दौरान शिल्पा शिंदे की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें शो से एलिमिनेट होना पड़ा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines